Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

सूत्रों के अनुसार कई किलो सोना और हीरे मोती जो दान पत्र में डाले जाते थे इसका लेखा-जोखा नहीं है

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

सनसनीखेज एवं हृदयविदारक घटना युवक ने जलती चिता पर लेटकर दी अपनी जान : जबलपुर सिहोरा (खितौला) श्मशान घाट में सनसनी,युवक ने चिता पर लेटकर दी अपनी जान, पुलिस जांच में जुटी

Aditi News Team

Sun, Apr 12, 2026

रिपोर्टर अनिल जैन

सिहोरा खितौला श्मशान घाट में सनसनी,

युवक ने चिता पर लेटकर दी अपनी जान

पुलिस ने शव को चिता से अलग कर अपने कब्जे में लिया तथा जांच प्रारंभ की

सिहोरा (जबलपुर)। खितौला थाना अंतर्गत ग्राम खितौला (Khitoula) स्थित हिरन नदी के किनारे बने श्मशान घाट में एक सनसनीखेज एवं हृदयविदारक घटना सामने आई है। बीती रात एक युवक द्वारा चिता पर लेटकर आत्महत्या किए जाने की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बन गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम लगभग 5:30 बजे खितौला श्मशान घाट में एक मृतक का अंतिम संस्कार किया गया था। अंतिम संस्कार के उपरांत परिजन चिता को जलता छोड़कर अपने घर लौट गए थे। इसी दौरान रात करीब 3 बजे सिब्बू कोल उर्फ शुभम कोल (उम्र 27 वर्ष), निवासी खितौला, अचानक अपने घर से निकल गया।परिजनों द्वारा सुबह करीब 6 बजे खितौला थाने में उसकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई, जिसके बाद परिजन एवं परिचित उसकी तलाश में जुट गए।इसी क्रम में सुबह लगभग 7 बजे जब संबंधित परिजन श्मशान घाट पहुंच कर और चिता की राख (खारी) एकत्रित करने गए, तब उन्होंने देखा कि उसी चिता के ऊपर एक युवक का आधा जला हुआ शव पड़ा है। यह दृश्य देखकर वहां उपस्थित लोग स्तब्ध रह गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही खितौला थाना प्रभारी रमन सिंह ने अपने थाना की टीम को मौके पर पहुंचा कर तत्काल स्थिति को नियंत्रित करते हुए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कराई। उनकी त्वरित कार्रवाई से मौके पर किसी प्रकार की अव्यवस्था या अराजकता की स्थिति निर्मित नहीं हो पाई।पुलिस ने शव को चिता से अलग कर अपने कब्जे में लिया तथा जांच प्रारंभ की। जांच के दौरान मृतक की पहचान सिब्बू कोल उर्फ शुभम कोल के रूप में की गई।प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है। परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।इस असामान्य घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं तथा लोगों में भय और कौतूहल का वातावरण बना हुआ है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें