Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

गाडरवारा में प्रभु श्रीराम रथ यात्रा की तैयारी को लेकर आज सांयकाल बैठक : शिव सत्ता मंडल,श्री रामनवमी रथ यात्रा आयोजक समिति गाडरवारा ने सनातन प्रेमियों से बैठक में भाग लेने की अपील की

Aditi News Team

Tue, Mar 17, 2026

गाडरवारा में प्रभु श्रीराम रथ यात्रा की तैयारी को लेकर आज सांयकाल बैठक

शिव सत्ता मंडल,श्री रामनवमी रथ यात्रा आयोजक समिति गाडरवारा ने सनातन प्रेमियों से बैठक में अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की

गाडरवारा।नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामनवमी रथ यात्रा महोत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति एवं भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर नगर में भगवान श्रीराम की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समस्त धर्मप्रेमी नागरिक, श्रद्धालु एवं सामाजिक संगठन उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।

इस आयोजन को और अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से श्री रामनवमी रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी एवं रूपरेखा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

इस बैठक में आप सभी के सुझाव, मार्गदर्शन एवं सहयोग की अत्यंत आवश्यकता है, जिससे यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व पूरे नगर के लिए प्रेरणादायी और भव्य रूप में संपन्न हो सके।

आयोजक समिति ने जनमानस से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण बैठक में सादर पधारकर अपने अमूल्य सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान करें तथा आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

बैठक का विवरणः

दिनांक: 17 मार्च 2026, मंगलवार समयः सायं 6:30 बजे से

स्थानः - राधाबल्लभ मंदिर, चॉवड़ी रोड, गाडरवारा आपकी गरिमामयी उपस्थिति से ही इस महोत्सव को भव्यता एवं सफलता प्राप्त होगी।

आयोजक समिति

शिव सत्ता मंडल,

श्री रामनवमी रथ यात्रा समिति गाडरवारा

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

शिव सत्ता मंडल, श्री रामनवमी रथ यात्रा समिति गाडरवारा

जरूरी खबरें