Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में निर्यापक श्रमण मुनि श्री : श्री समतासागर जी महाराज ने रविवार को प्रातःकाल केशलोंच किये

Aditi News Team

Sun, Aug 2, 2026

सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी महाराज ने रविवार को प्रातःकाल केशलोंच किये

दमोह। सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में आज प्रातःकालीन मंगल बेला में निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी महाराज ने अत्यंत शांत, निर्विकार और तपमय वातावरण में केशलोंच की पवित्र साधना संपन्न की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और उन्होंने मुनिश्री के कठोर संयम, वैराग्य तथा आत्मसाधना के इस अनुपम स्वरूप के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया।जैन परंपरा में केशलोंच केवल बालों का त्याग नहीं, बल्कि देहाभिमान, मोह और ममता के परित्याग का प्रतीक माना जाता है। यह साधना तप, सहनशीलता, आत्मबल और वैराग्य की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है। मुनिराज बिना किसी उपकरण के अपने हाथों से केशों का त्याग कर यह संदेश देते हैं कि आत्मकल्याण का मार्ग त्याग, संयम और तपस्या से होकर ही जाता है। जिस दिन जैन साधू केशलोंच करते है उस दिवस उनका उपवास रहता है... यानि 48 घंटे बाद सोमवार को आहार पानी ग्रहण करेंगे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

श्री समतासागर जी महाराज

जरूरी खबरें