Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जबलपुर शहर के प्रमुख चौराहों पर : सोलर संचालित आधुनिक ट्रैफिक सिग्नलों का वर्चुअल रूप से किया लोकार्पण

Aditi News Team

Tue, Mar 10, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जबलपुर शहर के प्रमुख चौराहों पर

सोलर संचालित आधुनिक ट्रैफिक सिग्नलों का वर्चुअल रूप से किया लोकार्पण

जबलपुर जिले मे होने वाले सडक दुर्घटनाओं मे कमी लाये जाने एवं शहर की यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु शहर के विभिन्न चौराहो/तिराहो पर सिग्नल संचालित किये जा रहे हैं।

आज दिनांक 09-03-2026 को मध्यप्रदेश के मान्नीय मुख्यमंत्री महोदय डॉ. मोहन यादव जी द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों-

*1- जबलपुर अस्तपाल क्रांसिग*

*2- पर्यटन चौक*

*3- मदनमहल चौक*

*4- बाजनामठ चौराहा*

में सोलर संचालित आधुनिक सिग्नलों का नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्वेंशन सेंटर ओमती से रिमोट की बटन दबाकर वर्चुअल लोकार्पण किया। इन आधुनिक सिग्नलों के संचालन से शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

पर्यटन चौक चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल संचालन के संबंध मे उप पुलिस अधीक्षक मालवीय चौक श्री संतोष शुक्ला, थाना प्रभारी यातायात घमापुर निरीक्षक शशि धुर्वे, थाना प्रभारी यातायात मालवीय चौक श्री अरूण पटेल एवं सूबेदार राहुल द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया इसी दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने तथा यातायात के दबाब के अनुसार सिग्नलो की उचित टाईमिंग निर्धारित करने के संबंध मे उपस्थित टैक्नीशियन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिससे शहर की यातायात व्यवस्था का संचालन सुगमता से हो सके।

यातायात पुलिस द्वारा संस्कारधानी वासियों से अपील की गई कि यातायात सिग्नल नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें जिससे शहर की यातायात व्यवस्था का संचालन सुगमता से हो सके।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

जरूरी खबरें