Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

छह सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश किसान सभा का धरना जारी : अनिश्चित कालीन धरने का दूसरा दिन जुटे प्रदेश स्तरीय नेतागण

Aditi News Team

Wed, Apr 22, 2026

🔴छह सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश किसान सभा का अनिश्चित कालीन धरने का दूसरा दिन

जुटे प्रदेश स्तरीय नेतागण

♦️मध्य प्रदेश किसान सभा बारहा बड़ा इकाई द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर #गाडरवारा विधानसभा के #बारहा_बड़ा गांव के वार्ड क्रमांक 5 में अनिश्चित कालीन धरना दिया जा रहा।

इस अवसर पर सहायक महासचिव जगदीश पटेल ने कहा कि आजादी के बाद आज तक सड़क न बन पाना, ग्रामीणों के घरों में नल जल का पेयजल न पहुंचना, बुनियादी जरूरतें न होना सरकार के सरकारी विकास की पोल खोल रही है, यहां के जनप्रतिनिधियों के लिए शर्मनाक है, अब किसान सभा जब तक संघर्ष करेगी की वार्ड की रोड से लेकर हर समस्या का समाधान न हो जाए।राज्य कार्यालय सचिव उपेन्द्र यादव ने प्रदेश स्तर से जो भी सहयोग होगा किया जाएगा,अध्यक्ष लीलाधर वर्मा, महासचिव देवेंद्र वर्मा, बारहा बड़ा इकाई संयोजक दिनेश कुशवाहा, गीता बाई कुशवाहा, मनीषा कुशवाहा ने संबोधित किया। समस्या का समाधान होने तक धरना जारी रहेगा यदि शासन प्रशासन देरी करता है तोपुतला दहन, चक्का जाम, क्रमिक अनशन, आमरण अनशन करने की योजना बनाई जाएगी।

मांगे

🔹बारहा पेट्रोल पंप के पास सत्य नारायण श्रीवास्तव के घर से रघुवर कुशवाहा के घर नदी तक।

🔹कंछेदी लाल कुशवाहा के प्रकाश होरी वालो के घर तक।

🔹उमर नदी पर रिपटा पुल का निर्माण किया जाए।

🔹प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सभी हितग्राहियों को दिया जाए।

🔹अटल ज्योति योजना का ट्रांसफार्मर वार्ड में रखा जाए।

🔹नल जल योजना के तहत वार्ड में पाइप लाइन डाली जाए।

वक्ताओं ने समस्या समाधान न होने तक आंदोलन का संकल्प लिया गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें