Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

सूत्रों के अनुसार कई किलो सोना और हीरे मोती जो दान पत्र में डाले जाते थे इसका लेखा-जोखा नहीं है

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

राज्य शिक्षक संघ मप्र.ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर : शिक्षक पात्रता परीक्षा मामले को लेकर राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की

Aditi News Team

Fri, Mar 27, 2026

शिक्षक पात्रता परीक्षा मामले को लेकर राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की

विगत दिवस शिक्षक पात्रता परीक्षा मामले को लेकर राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की गई है। प्रांताध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर वरिष्ठ अधिवक्ताओं से मुलाकात कर चर्चा करते हुए उक्त मामले में पुनर्विचार याचिका से संबंधित सभी दस्तावेज उपलब्ध कराते हुए राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के नाम से पुनर्विचार याचिका हेतु कार्यवाही पूर्ण की।

प्रांताध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर उत्पन्न असमंजस की स्थिति से शिक्षकों को चिंतित होने एवं व्यक्तिगत रूप से सुप्रीम कोर्ट आने की आवश्यकता नही पड़ेगी। हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे, साथ ही उक्त मामले को लेकर शासन स्तर पर भी सतत संवाद बना हुआ है। राज्य शिक्षक संघ ने प्रदेश भर में विधायकों एवं सांसदों के माध्यम से भी उक्त मामले को लेकर अपनी बात रखी है।

प्रतिनिधि मंडल में नगेंद्र त्रिपाठी, नरेंद्र त्रिपाठी, राजेश एलिया, गजेंद्र बछले, गिरीश द्विवेदी, आनंद त्रिवेदी, सत्येंद्र सिंह गौर, शैलेन्द्र श्रीवास्तव एवं अनिल पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

राज्य शिक्षक संघ मप्र

जरूरी खबरें