Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

सूत्रों के अनुसार कई किलो सोना और हीरे मोती जो दान पत्र में डाले जाते थे इसका लेखा-जोखा नहीं है

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

अवैध नशे के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता : नशे के सौदागरों पर करारा प्रहार 25 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) जप्त,पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Fri, Mar 27, 2026

"OPERATION EAGLE CLAW"

अवैध नशे के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

• नशे के सौदागरों पर करारा प्रहार 25 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) जप्त।

• कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹2.5 लाख रुपये।

• एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध।

• थाना ठेमी अंतर्गत की गयी कार्यवाही

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे विरूद्ध लगातर प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो को जप्त कर सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

इसी क्रम में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "OPERATION EAGLE CLAW" के तहत अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी, गोटगांव श्री मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना ठेमी पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त की गयी है।

थाना ठेमी पुलिस की कार्यवाही :

आरोपी : निजाम उर्फ पिस्सू पटेल निवासी ग्राम बम्होरी, थाना ठेमी, जिला नरसिंहपुर।

जप्त मादक पदार्थ : 25 ग्राम अवैध स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 2.5 लाख अनुमानित)

वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 21 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

कार्यवाही में सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना ठेमी से निरीक्षक प्रीति मिश्रा, उप निरी. दिलीप सिसोदिया, आरक्षक चंद्रप्रताप पटेल एवं राजेन्द्र ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें