Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

सूत्रों के अनुसार कई किलो सोना और हीरे मोती जो दान पत्र में डाले जाते थे इसका लेखा-जोखा नहीं है

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

नरवाई जलने की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई: FIR और जुर्माना लगाया गया : नरवाई प्रबंधन हेतु निरंतर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिपरिया, राजस्व विभाग एवं विभिन्न विभागों से बनाए गए नोडल अधिकारी,

Aditi News Team

Tue, Apr 7, 2026

नरवाई जलने की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई: FIR और जुर्माना लगाया गया

➡️नरवाई प्रबंधन हेतु निरंतर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिपरिया, राजस्व विभाग एवं विभिन्न विभागों से बनाए गए नोडल अधिकारी, सहायक नोडल सतत भ्रमण कर रहे हैं। जिनके द्वारा किसानों को जागरूकता के अतिरिक्त जिन-जिन क्षेत्रों में नरवाई जली पाई जा रही है उसे समय पर बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे अन्य खेतों में आग ना फैले।

➡️तहसील पिपरिया अंतर्गत नरवाई की घटना पाए जाने पर ग्राम ठूठा- दहलवाड़ा के 12 व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। अनुविभाग पिपरिया अंतर्गत आज दिनांक तक 68 व्यक्तियों के विरुद्ध 2 लाख 97 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है।

➡️नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, कलेक्टर एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी पिपरिया के प्रतिबंधात्मक आदेशों के अंतर्गत जहां-जहां भी नरवाई जलाने की घटना पाई जाएगी संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध जुर्माना अधिरोपित करने एवं नरवाई प्रवन्धन मे असहयोग करने, नरवाई जलाने की घटनाओ को बढ़ावा देने सम्वधी चिन्हित व्यक्तियों के विरुद्ध FIR दर्ज कराने हेतु प्रकरण तैयार किये जा रहें है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नर्मदापुरम कलेक्टर

जरूरी खबरें