Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर पुलिस परिवार के बच्चों के लिए विशेष “समर कैंप” का शुभारंभ : पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना ने किया “समर कैंप” का शुभारंभ

Aditi News Team

Sun, May 10, 2026

*पुलिस परिवार के बच्चों के लिए विशेष “समर कैंप” का शुभारंभ*

• *पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना ने किया “समर कैंप” का शुभारंभ।*

• *बच्चों की प्रतिभा निखारने पुलिस विभाग का अनूठा प्रयास।*

• *समर कैंप में खेल, योग, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियां होंगी आयोजित।*

• *बच्चों को सिखाए जाएंगे खेल कौशल एवं अनुशासन के गुर।*

उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय की पहल एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 5 से 15 वर्ष तक के बच्चों हेतु दिनांक 10 मई 2026 से 15 जून 2026 तक पुलिस लाइन नरसिंहपुर में “समर कैंप” का आयोजन किया जा रहा है। इस समर कैंप के माध्यम से बच्चों को खेल, योग, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता का अवसर प्रदान किया जाएगा।

*पुलिस लाईन में आयोजित समर कैंप में बच्चों को दिया गया विभिन्न प्रकार के खेलों का प्रशिक्षण :* पुलिस लाइन नरसिंहपुर में आयोजित “समर कैंप” के दौरान बच्चों को नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट, मेहंदी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, आर्चरी, स्केटिंग, हॉर्स राइडिंग, बॉक्सिंग, साइक्लिंग सहित विभिन्न खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही महिलाओं हेतु जुम्बा क्लास एवं अन्य मनोरंजक एवं स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।

*समर कैंप में सम्मिलित बच्चों को पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया प्रोत्साहित :* पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना एवं डॉ. स्वाति मीना द्वारा पुलिस लाइन नरसिंहपुर में आयोजित “समर कैंप” का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने समर कैंप में शामिल बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें खेलों, रचनात्मक गतिविधियों एवं अनुशासन के प्रति प्रेरित किया। साथ ही बच्चों को भविष्य में भी खेल एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों में सहभागिता हेतु प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

*इनकी रही उपस्थिति :-* “समर कैंप” के शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना, डॉ. स्वाति मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, रक्षित निरीक्षक मनोरमा बघेल, महिला प्रधान आरक्षक रश्मि एवं प्रशिक्षण स्टाफ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें