Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से हुए शामिल : स्वामी_स्वरूपानंद_सरस्वती का जीवन संस्कृति, सनातन परंपरा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण- सीएम

Aditi News Team

Thu, Feb 26, 2026

स्वामी_स्वरूपानंद_सरस्वती का जीवन संस्कृति, सनातन परंपरा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण- मुख्यमंत्री डॉ यादव

➖🌿➖🌿

स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के दिव्य स्तंभ का लोकार्पण कार्यक्रम श्रद्धा एवं गरिमामय रूप से हुआ सम्पन्न

🌿➖🌿

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से हुए शामिल

➖➖🌿

#सिवनी जिला मुख्यालय स्थित शंकराचार्य चौक पर ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के दिव्य स्तंभ का लोकार्पण श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का जीवन #भारतीय_संस्कृति, #सनातन परंपरा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी के जन्मस्थल सिवनी में उनके दिव्य स्तंभ की स्थापना सौभाग्य का विषय है तथा यह भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी का दायित्व है कि शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के विचारों एवं संस्कारों को न केवल आत्मसात करें, बल्कि उन्हें समाज में व्यापक रूप से प्रचारित कर आगे बढ़ाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार सनातन मूल्यों से प्रेरणा लेकर सुशासन की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करने का कार्य किया जा रहा है।

दिव्य स्तंभ के लोकार्पण अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर उन्होंने आदि शंकराचार्य के जीवन एवं सनातन धर्म में उनके योगदान पर प्रकाश डाला तथा ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के आध्यात्मिक योगदान एवं राष्ट्रधर्म के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को स्मरण किया।

कार्यक्रम में आचार्य महामंडलेश्वर श्री रामकृष्णानंद, ब्रह्मचारी श्री सुबुद्धानंद सहित अन्य संतगण उपस्थित रहे साथ ही विधायक श्री दिनेश राय, डीआईजी श्री राकेश सिंह, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार मेहता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

शंकराचार्य स्वामी_स्वरूपानंद_सदानंद सरस्वती जी महाराज

जरूरी खबरें