यूसीमास प्रतियोगिता में नगर के बच्चों ने किया नाम रोशन : मेंटल एवं अर्थमैटिक अबेकस की 18 वी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2 एवं 3 मई 2026 को इंदौर में आयोजित हुई
Kamar Rana Aditi News
Sun, May 3, 2026
यूसीमास प्रतियोगिता में नगर के बच्चों ने किया नाम रोशन
यूसी मास मध्य प्रदेश द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली मेंटल एवं अर्थमैटिक अबेकस की 18 वी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2 एवं 3 मई 2026 को इंदौर में आयोजित हुई।
संस्था संचालक नवीन सोनाली चौबे ने सभी पालकों का आभार जताते हुए बताया कि नगर की ग्लोटच अकादमी से 46 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 5 से 13 आयु वर्ग के मध्य प्रदेश के यूसी मास विद्यार्थियों को 8 मिनट में गणित के 200 सवाल जिसमें जोड़ना घटाना गुणा एवं भाग के से जटिल प्रश्नों को लिखित में हल करने का लक्ष्य दिया गया था।इस कठोरतम चुनौती के मध्य नगर के नवनिहालोंं ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर महानगरों के वर्चस्व को पार किया ।2 मई को रात्रि में ही यूसी मास की वेबसाइट से रिजल्ट की घोषणा हुई। विजेता एवं मेरिट प्राप्त बच्चों को 3 मई को रविंद्र नाट्य ग्रह इंदौर में पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत किया गया।उल्लेखनीय है कि इस वर्ष भी नगर के 4 विद्यार्थियों को 4 वर्षीय पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न करने पर यू सी मास की स्नातक 🎓की उपाधि भी प्रदान की गई। ये विद्यार्थी है।
प्रकृति कौरव, नमामि कौरव,मितीषा लूनावत,वेदिका जाटव यू सी मास स्टेट लेवल प्रतियोगिता के प्रतिभागी में से आज घोषित एसएलसी में प्राप्त परिणाम के अनुसार ग्लोटच अकादमी के बच्चों की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।और संपूर्ण प्रदेश में प्रथम 10 स्थानों में 18 बच्चों ने विभिन्न श्रेणियों में 18 पुरस्कारों पर अपना हक पुरजोर तरीके से हासिल किया।
प्रवीण्य स्थान प्राप्त बच्चे
आशी कुशवाहा आरुष चौधरी अथर्व गुप्ता अथर्व खरे हयान गंगवानी दिव्यांशु राव कौस्तुभ साहू लक्ष्य परचानी नमामि कौरव ओजस कौरव प्रकृति कौरव राघव दुबे सात्विक वस्त्राकार अग्रिमा अग्रवाल प्रतीक गुप्ता श्रेयांश आरसे तनिश आर्यमोइज उल इस्लाम।
उत्तम स्थान प्राप्त बच्चे
आराध्या कुशवाहा आरव पटेल आदित्य पचौरी अलीशा अग्रवाल अंश कुशवाहा अनुष्का विश्वकर्मा अरनव चौकसे भव्या अग्रवाल देव प्रवीण मोकलकर दिव्य गुप्ता दिव्या राव कार्तिक विश्वकर्मा मान्यता कौरव निकुंज पचौरी निष्ठा कौरव रूद्र पटेल रुद्रांश कौरव समर्थ पटेल संजीव पटेलतनिष्क अग्रवाल वैभवी राजपूत विवान कौरव निर्वेद लूनावत आरव रघुवंशी मितिशा लूनावतसमर्थ पटवा समर्थ नेमाअथर्व शर्मा
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
यूसी मास गाडरवारा