Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

कुण्डलपुर (दमोह)।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र जैन तीर्थ कुण्डलपुर में : कुण्डलपुर में भगवान श्री आदिनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया गया

Aditi News Team

Thu, Mar 12, 2026

कुण्डलपुर में भगवान श्री आदिनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया गया

कुण्डलपुर (दमोह)।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र जैन तीर्थ कुण्डलपुर में वैराग्य पथ के प्रथम पथिक, युगादिदेव, आदि ब्रह्मा, धर्मतीर्थ प्रवर्तक, जैनधर्म के प्रथम तीर्थंकर, आदिपुरुष , षट्कर्मों के प्रणेता भगवान श्री ऋषभदेव (आदिनाथ ) जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव चैत कृष्ण नवमी गुरुवार को हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया । भगवान ऋषभदेव आदिनाथ ने इस कलि काल में भटकती मानवता को सभ्य सुरक्षित और समृद्ध जीवन जीने का मार्ग दिखाया था ।उन्होंने ही समाज को असि( रक्षा), मसि( लेखन) ,कृषि (खेती ),वाणिज्य (व्यापार) ,शिल्प (कला) और विद्या (ज्ञान ) जैसे षटकर्मों की शिक्षा दी। उन्होंने न केवल मोक्ष मार्ग का उपदेश दिया बल्कि संसार में स्वावलंबी जीवन जीने की नींव भी रखी।वे संपूर्ण मानवता के मार्गदर्शक थे। प्रचार मंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि

इस अवसर पर प्रातः कुण्डलपुर कार्यालय से कुण्डलपुर पर्वत पर स्थित बड़े बाबा मंदिर तक प्रभात फेरी निकाली गई, भक्तामर महामंडल विधान, श्री बड़े बाबा महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा श्री आदिनाथ भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, शांति विधान हुआ । श्री जी का पालना झुलाया गया। इस अवसर पर प्रथम अभिषेक ,शांति धारा ,रिद्धि कलश ,छत्र चंवर स्थापित करने का सौभाग्य कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष मोदी चंद्रकुमार सराफ सरोज आलोक अमित आयुष सपना श्वेता अनन्या आर्या सराफ परिवार दमोह,नवीन संगीता नमन नेहा श्रेयान जैन परिवार दिल्ली,नितिन अमृता अवनी आरना जैन भोपाल, रमेशचंद अनीता विकास जैन दिल्ली ,श्रीमती चंदा देवी अनिल संजीव जैन गंजबासौदा, स्वप्न सतीश जैन इंदौर, पुष्पा देवी मुकेश मानसी आर्या जैन गंजबासौदा, कपूरचंद आशीष दिशान जैन दुर्ग, अभिषेक अशोक फट्टा पथरिया ,विनोद संजय जैन सिंगापुर ,जय कुमार सिद्धार्थ जैन सुरभि लैब दमोह के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त कर जीवन धन्य किया। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय भव्य महाआरती हुई। इस अवसर पर कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी ,सदस्यों की उपस्थिति रही।

Tags :

कुंडलपुर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें