Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

सांईखेड़ा जनपद के सामने तम्बू लगाकर बैठे ग्रामीण जन सरपंच के कार्यों की जांच की कर रहे मांग

देर शाम पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी लोगों की समस्याओं का क्या निराकरण

इंदौर के भंवरकुआं थाने में हुई FIR दर्ज, घेराव टला : आदिवासी पीड़ित परिवार के साथ मारपीट के मामले में FIR दर्ज न होने पर प्रस्तावित थाना घेराव का मामला आखिरकार सुलझ गया

Aditi News Team

Wed, Mar 25, 2026

भंवरकुआं थाने में FIR दर्ज, घेराव टला

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में आदिवासी पीड़ित परिवार के साथ मारपीट के मामले में FIR दर्ज न होने पर प्रस्तावित थाना घेराव का मामला आखिरकार सुलझ गया।

घेराव की चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और पीड़ित परिवार को बार-बार कॉल कर तथा पीड़ित परिवार के घर जाकर उन्हें थाने बुलाया गया। इसके बाद संबंधित मामले में FIR दर्ज कर ली गई, भारत आदिवासी पार्टी की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट कोमल धोपिया एवं एडवोकेट चंचल शर्मा की उपस्थिति में

भारत आदिवासी पार्टी की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कोमल धोपिया के नेतृत्व में इस मुद्दे को उठाया गया था। FIR दर्ज होने के बाद उन्होंने प्रस्तावित थाना घेराव को निरस्त करने की घोषणा की।

बताया जा रहा है कि यदि FIR दर्ज नहीं होती तो 30 मार्च को बड़े स्तर पर घेराव किया जाना था। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थिति सामान्य हो गई है।

कोमल धोपिया के द्वारा प्रशासन के लिए कहा गया कि जो काम आप सामान्य तौर पर कर सकते हैं उसके लिए आम जनता गरीब पीड़ित को क्यों परेशान किया जाता है प्रशासन से उम्मीद करते हुए आगे ऐसा न हो पीड़ित को सुना एवं उसे न्याय दिया जाए यह भी कहा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

इंदौर भवरकुआ थाना

पार्टी की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कोमल धोपिया

जरूरी खबरें