Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

सांईखेड़ा जनपद के सामने तम्बू लगाकर बैठे ग्रामीण जन सरपंच के कार्यों की जांच की कर रहे मांग

देर शाम पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी लोगों की समस्याओं का क्या निराकरण

वायरल आत्महत्या संबंधी वीडियो पर नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से बालिका को समय रहते अप्रिय घटना का शिकार होने से बचाया गया

Aditi News Team

Wed, Mar 25, 2026

सोशल मीडिया पर वायरल आत्महत्या संबंधी वीडियो पर नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही,

बालिका को समय रहते अप्रिय घटना का शिकार होने से बचाया गया

• *थाना गोटेगांव अंतर्गत एक ग्राम की बालिका द्वारा आत्महत्या संबंधी वीडियो सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर अपलोड किया गया।*

• *वीडियो की जानकारी सायबर सेल नरसिंहपुर को प्राप्त हुई।*

• *प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा तत्काल विशेष टीम का गठन किया गया।*

• *तकनीकी माध्यमों से बालिका के ग्राम की जानकारी प्राप्त की गई।*

• *नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही के चलते।*

• *समय रहते पुलिस की सक्रिय कार्यवाही से बालिका को किसी भी अप्रिय घटना का शिकार होने से बचाया गया।*

थाना गोटेगांव अंतर्गत एक ग्राम में एक बालिका द्वारा आत्महत्या किए जाने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर अपलोड किए जाने की जानकारी सायबर सेल नरसिंहपुर को प्राप्त हुई। उक्त गंभीर प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित की गई पुलिस टीम द्वारा तकनीकी माध्यमों से उक्त बालिका के ग्राम की जानकारी प्राप्त की गई। जानकारी प्राप्त होते ही तत्परता से कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम संबंधित ग्राम के लिए रवाना हुई एवं बालिका के घर पहुंचकर उससे एवं उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। तत्पश्चात बालिका को समझाइश देते हुए काउंसलिंग की गई, जिससे समय रहते बालिका के साथ किसी भी अप्रिय घटना को घटित होने से रोका जा सका।

*तत्परता से कार्यवाही करने में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना गोटेगांव से थाना प्रभारी निरीक्षक, प्रदीप सराफ, उनि विजय द्विवेदी, आरक्षक विपिन, प्रशांत, अमित एवं साईबर सेल से महिला आरक्षक कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

गोटेगांव पुलिस

जरूरी खबरें