Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

नवागत जिला पुलिस अधीक्षक सीहोर ने पदभार ग्रहण किया : नवागत जिला पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना (भापुसे) ने आज दिनांक 07 मई 2026 को विधिवत पदभार ग्रहण किया

Aditi News Team

Fri, May 8, 2026

नवागत जिला पुलिस अधीक्षक सीहोर ने पदभार ग्रहण किया

नवागत जिला पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना (भापुसे) ने आज दिनांक 07 मई 2026 को विधिवत पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर उन्होंने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला से चर्चा कर जिले की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

इसके उपरांत उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत, नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. अभिनंदन शर्मा, डीएसपी अजाक सीहोर श्री प्रवीण चढ़ोकर, रक्षित निरीक्षक श्री उपेंद्र यादव, थाना प्रभारी कोतवाली सीहोर निरीक्षक रविंद्र यादव तथा थाना प्रभारी मंडी निरीक्षक सुनील मेहरा से परिचयात्मक चर्चा की ।

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शाखाओं का भ्रमण कर शाखा प्रभारियों से चर्चा की और कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना (भापुसे)

जरूरी खबरें