Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

जो करता है, वह कहता नहीं : नदी कभी यह नहीं कहती,कि वह प्यास बुझाएगी,पर चुपचाप,पहाड़ों से उतरकर,गाँव-गाँव बहती है और थके हुए जीवन को शीतलता दे जाती

Aditi News Team

Sun, Mar 15, 2026

जो करता है, वह कहता नहीं

(निर्मला पाराशर)

नदी

कभी यह नहीं कहती

कि वह प्यास बुझाएगी,

पर चुपचाप

पहाड़ों से उतरकर

गाँव-गाँव बहती है

और थके हुए जीवन को

शीतलता दे जाती है।

दीपक

कभी यह घोषणा नहीं करता

कि वह अंधकार हर लेगा,

पर धीरे-धीरे

अपनी लौ जलाकर

रात की निस्तब्धता में

उजाले की राह बना देता है।

फूल

कभी यह दावा नहीं करते

कि वे संसार को महकाएँगे,

पर भोर की पहली किरण के साथ

चुपचाप खिलते हैं

और हवा के संग

अपनी सुगंध बिखेर देते हैं।

पर्वत

कभी नहीं कहते

कि वे सबको सहारा देंगे,

पर सदियों से

अडिग खड़े होकर

आँधियों और तूफानों के बीच

धरती का संतुलन थामे रहते हैं।

इस संसार में

अक्सर वही महान होता है

जो शोर नहीं करता,

जो बस

अपने कर्मों से

जीवन की राह रोशन करता है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

निर्मला पराशर

जरूरी खबरें