Saturday 12th of September 2026

ब्रेकिंग

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

(NSD कार्यशाला से शुरू हुई एक नई सांस्कृतिक यात्रा का सिंहावलोकन

गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

जगह जगह फूल माला पहनाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया : मुस्लिम समाज द्वारा उमराह यात्रा पर जाने वालों को खुशनुमा अंदाज में जुलूस की शक्ल में स्टेशन लाया गया

Aditi News Team

Wed, Feb 18, 2026

गाडरवारा । रेलवे स्टेशन उस समय गुंजायमान हो गया था जब अल मदीना चल मदीना आज नही कल मदीना के नारे गूंज रहे थे जब सोमवार को गरीब रथ एक्सप्रेस से जगदीश वार्ड निवासी सत्तार खान के पिता जरदार खान व उनकी मां मुमताज बी रमजान के पावन महीने में मक्का मदीने की उमराह करने के लिए मक्का मदीना रवाना हो रहे थे ।

मुस्लिम समाज द्वारा उमराह यात्रा पर जाने वालों को खुशनुमा अंदाज में जुलूस की शक्ल में स्टेशन लाया गया । जगह जगह फूल माला पहनाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया ।

हाफिज जुबेर आलम की विशेष उपस्थिति में सरकार मोहम्मद मुस्तफा की शान में नात पढ़कर सलाम पेश किया गया वतन की तरक्की खुशहाली की दुआए की गई । उमराह यात्रियों का सभी ने गर्म जोशी के साथ स्वागत करते हुए कहा कि मदीने वाले से मेरा सलाम कहना । उमराह पर जाने वाले पूरे रमजान शरीफ मक्का मदीने में उमराह के दौरान इहराम बांधना ,तवाफ करना ,सई करना, मक्का मदीने की जियारत कर ओर अरकान करेंगे व ईद के बाद वापस आयेगे । रेलवे स्टेशन पर सभी वर्ग के लोगो ने पवित्र उमराह यात्रा की बधाई दी ।

इस मौके पर पूर्व पार्षद विकास जैन, जामा मस्जिद कमेटी अध्यक्ष अबरार खान, मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद के अब्दुल फिरोज खान, पूर्व अध्यक्ष मेंहमूद पहलवान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सोहेल खान, आशिक हुसैन,आशिक अली, फारूक खान, शेख सलमान, अफजल खान, फैजाने मदीना मस्जिद से मेहबूब अत्तारी, मकसूद खान, बड़ेवली लंगर कमेटी से सप्पू खान, लाईक खान, सहित अनेको लोग उपस्थित रहे ।

रमजान के महीने में उमराह करने वाले बहुत खुश नसीब है जिन्हें सरकार मोहम्मद मुस्तफा के रोजे की जियारत नसीब होती है उमराह यात्री गरीब रथ एक्सप्रेस से मुम्बई पहुँचकर हवाई जहाज से मक्का मदीने के लिए रवाना होंगे । मुस्लिम समाज द्वारा उमराह यात्रा पर जाने वालों के हक में दुआएं कर सलाम पेश कर करते हुए कहा कि हाजियो मुस्तफा से कह देना गम के मारे सलाम करते हैं । उमराह यात्रा के लिए कोई विशिष्ट समय नहीं है, लेकिन रमजान के महीने में उमरा करने का अधिक सबाब माना जाता है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें