Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

नशे के सौदागरों से 14.72 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) जप्त : दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

Aditi News Team

Sat, May 2, 2026

*"OPERATION EAGLE CLAW"*

*अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही*

• *नशे के सौदागरों से 14.72 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) जप्त।*

• *कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹1.5 लाख रुपये।*

• *दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध।*

• *थाना सांईखेडा की कार्यवाही।*

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे विरूद्ध लगातर प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो को जप्त कर सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

इसी क्रम में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "OPERATION EAGLE CLAW" के तहत अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा, श्री ललित डागुर के नेतृत्व में थाना सांईखेडा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्त में लेकर अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद करने में सफलता हासिल की गई है।

*थाना सांईखेडा पुलिस की कार्यवाही :*

• आरोपी 1 संतोष पिता जीवन केवट, उम्र-46 वर्ष, निवासी खिरका मोहल्ला, साँईखेड़ा, जिला-नरसिंहपुर।

• जप्त मादक पदार्थ : 7.56 ग्राम अवैध स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 78 हजार अनुमानित)

• आरोपी 2 नीरज पिता गेंदालाल केवट, उम्र-35 वर्ष, निवासी खिरका मोहल्ला, साँईखेड़ा, जिला-नरसिंहपुर।

• जप्त मादक पदार्थ : 7.16 ग्राम अवैध स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 72 हजार अनुमानित)

• वैधानिक कार्यवाही : उक्त आरोपी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, निरीक्षक संधीर चौधरी, स.उ.नि. रफी अहमद सिद्दकी, प्र.आर. भास्कर पटैल, आरक्षक सुदीप, दिनेश, म.आर. कुमुद पाठक, सैनिक रूपेश की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें