Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

इंस्टीट्यूट ऑफ इंश्योरेंस सर्वेयर्स एंड लॉस असेसर्स (IIISLA) द्वारा : होटल पलाश रेजीडेंसी, भोपाल में “दो दिवसीय टेक्निकल सेमिनार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया,

Aditi News Team

Tue, May 19, 2026

रिपोर्टर रामगोपाल साहू

इंस्टीट्यूट ऑफ इंश्योरेंस सर्वेयर्स एंड लॉस असेसर्स (IIISLA) द्वारा होटल पलाश रेजीडेंसी, भोपाल में “दो दिवसीय टेक्निकल सेमिनार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया,

औबेदुल्लागंज(संवाददाता) IIISLA वेस्ट ज़ोन काउंसिल के वाइस चेयरमैन श्री संजय श्रीवास्तव एवं भोपाल यूनिट के कोऑर्डिनेटर श्री नवनीत सिंह मनचंदा ने बताया कि संस्था द्वारा इस प्रकार के तकनीकी सेमिनार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम देश के विभिन्न कई शहरों में समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। वर्तमान समय में बढ़ती दुर्घटनाओं, बदलती बीमा पॉलिसियों तथा जटिल होते जनरल इंश्योरेंस क्लेम्स को ध्यान में रखते हुए सर्वेयर्स द्वारा लॉस का सही, निष्पक्ष एवं तकनीकी मूल्यांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

कार्यक्रम में विशेष रूप से IIISLA के प्रेसिडेंट श्री ऋषि प्रताप सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने संस्था की गतिविधियों, जनरल बीमा क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनों तथा वर्तमान परिदृश्य में सर्वेयर्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड, भोपाल के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मयंक कुमार झा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

दो दिवसीय कार्यक्रम में मोटर इंश्योरेंस क्लेम्स, मरीन कार्गो इंश्योरेंस क्लेम्स तथा जनरल इंश्योरेंस क्लेम्स से संबंधित विभिन्न तकनीकी विषयों पर वरिष्ठ सर्वेयर्स द्वारा मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस इंश्योरेंस क्लेम्स प्रशिक्षण सेमिनार कार्यक्रम में भारत के कई राज्यों के लोग प्रशिक्षण लेने आये थे l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

इंस्टीट्यूट ऑफ इंश्योरेंस सर्वेयर्स एंड लॉस असेसर्स (IIISLA) द

जरूरी खबरें