Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव जंगल में अजीबो गरीब स्थिति में लटका मिला शव : बगासपुर के जंगल में सागौन के पेड़ पर लटके मिले अज्ञात शव की पहचान हलकत्ता यादव के रूप में हुई

Aditi News Team

Mon, Apr 13, 2026

बगासपुर जंगल में मिले शव की हुई पहचान,

मानसिक रूप से परेशान था मृतक

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगासपुर के जंगल में सागौन के पेड़ पर लटके मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान हलकत्ता यादव (लगभग 50-53 वर्ष) निवासी बगासपुर के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार हलकत्ता यादव 7 तारीख को घर से चायपत्ती लेने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद 10 तारीख को गोटेगांव थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने बताया कि हलकत्ता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसके बाएं पैर में भी तकलीफ रहती थी, जिससे वह काफी परेशान रहता था।

गोटेगांव एसडीओपी मनीष त्रिपाठी के अनुसार बगासपुर के जंगल में सागौन के पेड़ पर जमीन से करीब 12 फीट ऊपर फंदे से लटका शव मिला, जो प्रथम दृष्टया 4-5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक मजदूरी कर जंगल से लकड़ी काटने का काम करता था और मानसिक रूप से भी कमजोर बताया गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

गोटेगांव एसडीओपी मनीष त्रिपाठी

जरूरी खबरें