Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

"परिचय की पहचान" : जब खुद से खुद का परिचय हो, तो हर कदम एक कहानी है,

Aditi News Team

Wed, Apr 8, 2026

"परिचय की पहचान"

जब खुद से खुद का परिचय हो,

तो हर कदम एक कहानी है,

संघर्षों की उस धूप तले

जीवन की नई रवानी है।

जो खुद को खुद ही गढ़ता है,

वह वक़्त से भी लड़ता है,

दूसरों के शब्दों से नहीं,

अपने कर्मों से बढ़ता है।

जब कोई और तुम्हें बताए,

तो वह तुम्हारी उड़ान है,

मेहनत की उस ऊँचाई पर

तुम्हारा ही सम्मान है।

पर जो खुद में ही सीमित रह जाए,

और परिचय का मोहताज न हो,

वह अपनी ही मेहनत से

हर मंज़िल का सरताज हो।

खुद में झांकना आसान नहीं,

यह साहस की पहचान है,

दूसरों की कमियाँ गिनना

तो हर किसी की शान है।

पर जो खुद को समझ लेता है,

वही असली विजेता होता है,

परिचय नहीं, व्यक्तित्व से

इंसान बड़ा होता है…✨

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

निर्मला पाराशर

जरूरी खबरें