Saturday 12th of September 2026

ब्रेकिंग

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

(NSD कार्यशाला से शुरू हुई एक नई सांस्कृतिक यात्रा का सिंहावलोकन

गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही-भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त : पुलिस की सतर्कता से 203 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी गई, लगभग 25 लाख मूल्य का मशरूका किया गया जप्त

Aditi News Team

Wed, Mar 11, 2026

"OPERATION EAGLE CLAW"

अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही-भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त

• अवैध शराब तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का करारा प्रहार।

• नरसिंहपुर पुलिस ने की प्रभावी नाकेबंदी।

• पुलिस की सतर्कता से 203 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी गई।

• लगभग 25 लाख मूल्य का मशरूका किया गया जप्त।

• अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी में लिप्त एक तस्कर पुलिस गिरफ्त में।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है।

दिनांक 10.03.2026 की रात्रि को एक विश्वस्त मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जबलपुर की ओर से एक वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीओपी गोटेगांव श्री मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा जबलपुर से आने वाले मार्गों पर प्रभावी नाकेबंदी कराई गई।

नाकेबंदी के दौरान गोटेगांव बायपास रोड पर जबलपुर की ओर से एक मिनी ट्रक आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वाहन चालक वाहन को तेज गति से नरसिंहपुर की ओर लेकर भागने लगा। वाहन पर संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया गया तथा प्रभावी घेराबंदी की गई, जिसके परिणामस्वरूप वाहन को धूमा तिराहे के पास रोकने में सफलता प्राप्त हुई।

उक्त मिनी ट्रक को रोककर पुलिस द्वारा उसकी बारीकी से तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में बड़ी संख्या में कार्टून रखे हुए दिखाई दिए। संदेह होने पर कार्टूनों को खोलकर देखा गया, जिनके अंदर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई। शराब के संबंध में चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर चालक को अभिरक्षा में लिया गया तथा वाहन को मय अवैध अंग्रेजी शराब के थाने लाया गया। इसके पश्चात पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।

*थाना गोटेगांव अंतर्गत कार्यवाही :*

• आरोपी : मोनू ठाकुर निवासी परियट, जबलपुर।

• जप्ती : 203 पेटी अंग्रेजी शराब एवं एक मिनी ट्रक (मशरूका की कीमत लगभग 25 लाख रूपये) जप्त

• वैधानिक कार्यवाही : धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोटेगांव, निरीक्षक प्रदीप सराफ, उपनिरीक्षक अनिल अजमेरिया, उपनिरीक्षक विजय द्विवेदी, उपनिरीक्षक श्रीराम रघुवंशी, सउनि. जे.पी.धुर्वे, प्र.आर. सागर सोनकर, जयनारायण सेन, अमर सिंह जाट, आरक्षक पंकज द्विवेदी, प्रशान्त राजपूत, सुमित जखमोला, विपिन दुबे, संदीप गुप्ता, नीरज पटेल, प्रतीक पांडे, सुनील शर्मा, संकल्प सिंग,परसराम, संदीप शर्मा, सैनिक भरत मेहरा, संजू गौहर की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के निर्देशन में कार्यवाही

जरूरी खबरें