Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

शतचंडी महायज्ञ में श्रद्धालु ले रहे धर्मलाभ : कुसंगति से दूर रहे युवा पीढ़ी - विपिन बिहारी महाराज

Aditi News Team

Wed, May 20, 2026

शतचंडी महायज्ञ में श्रद्धालु ले रहे धर्मलाभ

कुसंगति से दूर रहे युवा पीढ़ी - विपिन बिहारी महाराज

गाडरवारा। समीपी ग्राम कामती के यज्ञ शाला प्रांगण में 5 कुण्डीय श्री शतचंडी महायज्ञ एवं नर्मदा चिंतन महापुराण का आयोजन कार्यक्रम के प्रेरणास्रोत अवधूत महायोगी श्री दादा गुरु भगवान की प्रेरणा से 17 मई से शुरू हो चुका है । प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मई को कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन रात को संतो के प्रवचन हो रहे है। प्रवचन में प्रथम दो दिन विपिन बिहारी जी महाराज ने अपने ठेठ देहाती बुंदेली भाषा में कहा कि दो चीज अपने वाले ही देते हैं दाग एवं दगा। हमें अच्छे लोगों से संगति करना चाहिए एवं बुरी संगत वालों से कोसों दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव जीवन 84 करोड़ योनियों के बाद प्राप्त होता है। अतः इसको ऐसे ही नई गवां देना चाहिए बल्कि बार-बार ईश्वर का स्मरण एवं भजन करना चाहिए। साथ ही अपने माता-पिता एवं सास ससुर का सम्मान करना चाहिए। हमें सदैव जीवन उपार्जन श्रम एवं मेहनत ईमानदारी के धन से करना चाहिए। हमारी प्रकृति नियंत्रक है वह सदैव संतुलन बनाकर रखती है। जैसा हम कर्म करेंगे वह लौटकर पुनः अपने पास आएगा। उन्होंने वर्तमान में युवा पीढ़ी को अपने कर्तव्य पद पर अग्रसर होने की सीख दी। उन्होंने युवाओं को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें व्यसनो से दूर रहना चाहिए। यज्ञ मे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुण्य लाभ ले रहे है

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

5 कुण्डीय श्री शतचंडी महायज्ञ एवं नर्मदा चिंतन महापुराण

जरूरी खबरें