Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: जबलपुर,भारतीय सेना कोर ऑफ सिग्नल की डेयरडेविल्स टीम ने बाइक की टेल लाइट पर बैठकर सबसे लंबी दूरी तय करने का प्रदर्शन शुरू किया

Aditi News Team

Wed, Dec 16, 2020

जबलपुर । भारतीय सेना के कोर आफ सिग्नल के द्वारा बाइक पर स्टंट करने का एक और विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जा रहा है । बुधवार की सुबह कोर ऑफ सिग्नल की डेयरडेविल्स टीम ने बाइक की टेल लाइट पर बैठकर सबसे लंबी दूरी तय करने का प्रदर्शन शुरू किया है। लांस नायक मिशाल गजानन बाबूराव यह स्टंट कर रहे हैं, सुबह सेना के वरिष्ठ अधिकारी और हाई कोर्ट के जज की उपस्थिति में लांस नायक विशाल गजानन बाबूराव ने बाइक की टेल लाइट में बैठकर बाइक चलाना प्रारंभ किया । बाइक के हैंडल को पकड़े बिना सिर्फ टेल लाइट पर बैठकर उन्होंने बाइक को कंट्रोल किया और मैदान के चक्कर लगाने शुरू कर दिए, अभी तक कई राउंड पूरे कर चुके हैं और उनका प्रदर्शन जारी है।कोर आफ सिगनल्स की टीम इस स्टंट में उनकी मदद कर रही है। जजेस इस प्रदर्शन को नोट कर रहे हैं और जब प्रदर्शन पूरा होगा तब तय की गई लंबी दूरी को विश्व कीर्तिमान के तहत दर्ज किया जाएगा। इसके पूर्व विश्व में किसी ने भी बाइक की टेल लाइट के पीछे बैठकर इस तरह का रिकॉर्ड नहीं बनाया है । इसलिए यह अपनी तरह का अनूठा विश्व रिकॉर्ड होगा। जल्द ही इसके परिणाम की घोषणा की जाएगी,डेयरडेविल्स इसके पहले भी बाइक पर स्टंट के कई विश्व कीर्तिमान बना चुके हैं । जबलपुर से निकिता तिवारी की रिपोर्ट

Tags :

जरूरी खबरें