Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का हुआ आयोजन

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

: दमोह जिले का शातिर बदमाश जिला बदर का आरोपी पिस्टल सहित पकड़ा गया,1 पिस्टल एवं 2 कारतूस जप्त

Aditi News Team

Mon, Mar 3, 2025
दमोह जिले का शातिर बदमाश जिला बदर का आरोपी पिस्टल सहित पकड़ा गया,1 पिस्टल एवं 2 कारतूस जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय भा.पु.से द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल/उप पुलिस अधीक्षक मुख्यायल श्री बी एस गोठरिया के मार्गदर्शन में थाना विजय नगर की टीम द्वारा 1 आरोपी को 1 पिस्टल एवं 2 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है। थाना विजय नगर में आज दिनंाक 3-3-25 को मुखबिर से सूचना मिली कि पीएनटी कालोनी खण्डहर क्वाटर विजयनगर में एक युवक काली सफेद नीले रंग की टीशर्ट एवं काले रंग का पेंट पहने अपने पास पिस्टल रखे हुये कोई अपराध करने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई मुखबिर के बताये हुलिये के युवक खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना आशीष पटैल उम्र 25 वर्ष निवासी बिछिया कालोनी जबेरा जिला दमोह बताया, जांे तलाशी लेने पर पहने हुये पेंट की कमर मे दाहने तरफ एक पिस्टल जिसकी मैगजीन में एक कारतूस लोड है खोंसे तथा पेंट की जेब में एक कारतूस रखे मिला, आरोपी आशीष पटैल के कब्जे से पिस्टल एवं 2 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल कहॉ से और कैसे प्राप्त की के सम्ंबध मे पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय भूमिका:- जिला दमोह के शातिर बदमाश जिला बदर के आरोपी केा देशी पिस्टल एवं कारतूस सहित पकडने में थाना प्रभारी विजयनगर श्री वीरेन्द्र सिंह पवार, उप निरीक्षक नेतराम चौधरी, प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र शुक्ला, दीनदयाल तिवारी, सुरेश दुबे आरक्षक शिवचरण शर्मा, विनीत उपमन्यु, अजय सिंह, रूपेश जगेत, संतोष सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें