Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

सूत्रों के अनुसार कई किलो सोना और हीरे मोती जो दान पत्र में डाले जाते थे इसका लेखा-जोखा नहीं है

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

: गो अभयारण्य में 10 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर 07 जून से

Aditi News Team

Fri, Jun 6, 2025
गो अभयारण्य में 10 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर 07 जून से सुसनेर जनपद में मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित एवं विश्व के लोक प्रसिद्ध गो सेवा संस्थान श्रीगोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के संरक्षक एवं संस्थापक परम श्रद्धेय गो ऋषि पूज्य स्वामी दत्तशरणानन्द जी महाराज के पावन सानिध्य में संचालित विश्व के प्रथम गो अभयारण्य "श्री कामधेनु गो अभयारण्य सालरिया,तहसील सुसनेर,जिला आगर मालवा (म.प्र.) में श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा संचालित श्री कामधेनु गुरुकुलम में क्षेत्र के कक्षा 06 वीं से 10 वीं के बालकों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए 07 जून 2025 से 17 जून 2025 तक 10 दिवसीय व्यक्तित्व निर्माण शिविर का आयोजन भारत में युवाओं के लिए व्यक्तित्व विकास में कई वर्षों से कार्य कर रहें संस्थान "सूर्या फाउंडेशन दिल्ली" के कुशल प्रशिक्षकों द्वारा होने जा रहा है ,जिसकी तैयारी के लिए सूर्या फाउंडेशन की टीम गो अभयारण्य पहुंच चुकी है जिसमें धर्मेन्द्र चौहान ग्वालियर एडवांस प्लानर,नितिन चौधरी मुजफ्फरनगर यूपी, शिविर प्रमुख,रामकुमार। विदिशा बौद्धिक प्रमुख, मानसू दुग्गल बहादुरगढ़ हरियाणा, कराटे कोच,अमन झारखंड ग्रुफ इंचार्ज, अनुराग मिश्रा बनारस यूपी फिजिकल इंचार्ज,पीयूष पुष्पद झालावाड़ भोजनालय, मीत जोशी झुंझनू नेचुरोपैथी, अनिरुद्ध जोशी झुंझनू टाइम कॉर्डिनेटर,,मुकुल दिल्ली ग्रुफ इंचार्ज, सागर संभाजी नगर महाराष्ट्र फिजिकल प्रमुख का स्वागत श्री कामधेनु गो अभयारण्य संचालन मंडल के वरिष्ठ सदस्य लाल सिंह एवं अभयारण्य प्रबंधन कार्यालय के कार्यकर्ताओं ने सूर्या फाउंडेशन के सभी ट्रेनरों का ऊपरना ओढ़ाकर बहुमान किया और सूर्या की टीम व्यक्तित्व विकास शिविर की तैयारी में जुट गई । गो अभयारण्य में आयोजित व्यक्तिव विकास शिविर का उद्घाटन 07 जून 2025 शनिवार को अपराह्न 3 बजे सूर्या फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन हेमन्त शर्मा के मुख्य आतिथ्य में होगा ।

Tags :

जरूरी खबरें