Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

इच्छादेवी मंदिर में 3 बदमाश सीसीटीवी में कैद; दानपेटी पहले ही हो चुकी थी खाली, सोने का मंगलसूत्र-लौंग नहीं निकाल पाए

सेवा संकल्प अभियान के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा सेवा और विकास का संदेश - माया नारोलिया राज्यसभा सांसद

श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वरोजगार का अवसर

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने स्वर्गीय विजय रमन के प्रेरणादायी पुलिस सेवा जीवन को किया स्मरण

: गो अभयारण्य सालरिया में 10 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर 07 जून से

Aditi News Team

Sun, May 11, 2025
गो अभयारण्य सालरिया में 10 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर 07 जून से सुसनेर।जनपद सुसनेर में मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित एवं विश्व के लोक प्रसिद्ध गो सेवा संस्थान श्रीगोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के संरक्षक एवं संस्थापक परम श्रद्धेय गो ऋषि पूज्य स्वामी दत्तशरणानन्द जी महाराज के पावन सानिध्य एवं 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं आध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता व श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के राष्ट्रीय संयोजक ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानन्द सरस्वती जी महाराज के मार्गदर्शन में संचालित विश्व के प्रथम गो अभयारण्य "श्री कामधेनु गो अभयारण्य सालरिया,तहसील सुसनेर,जिला आगर मालवा (म.प्र.) में मध्यप्रदेश के गो सेवक मुख्यमंत्री महोदय डॉक्टर मोहन जी यादव ने अपने 61 वें जन्मदिवस 25 मार्च 2025 को क्षेत्र के बालकों के लिए भगवती गोमाता के सानिध्य में उज्जवल भविष्य हेतु "श्री कामधेनु गुरुकुलम" का शुभारंभ किया है । उक्त कामधेनु गुरुकुलम में क्षेत्र के बालकों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए आगामी 07 जून 2025 से 17 जून 2025 तक 10 दिवसीय आवासीय व्यक्तित्व निर्माण शिविर का आयोजन भारत में युवाओं के लिए व्यक्तित्व विकास में कई वर्षों से कार्य कर रहें संस्थान "सूर्या फाउंडेशन दिल्ली" के कुशल प्रशिक्षकों द्वारा होने जा रहा है जिसमें बालकों के शारीरिक,मानसिक एवं बौद्धिक विकास के साथ साथ बालकों में अनेक प्रकार की विधाओं का विकास 7000 गौमाताओं के सानिध्य में होने जा रहा है । व्यक्तित्व विकास शिविर में कक्षा 06 वीं से 10 वीं तक के बालक अपेक्षित है, पंजीयन निम्न गूगल लिंक https://forms.gle/1TpPBpHvMv45dW8r7 के माध्यम से व्यक्तित्व विकास शिविर के लिए पंजीयन करवाया जा सकता है।

Tags :

जरूरी खबरें