Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: नरसिंहपुर के थाना ठेमी क्षेत्र में घर का रास्ता भटका 15 वर्षीय किशोर, डायल-112/100 जवानों ने परिजन से मिलाया

Aditi News Team

Wed, Mar 26, 2025
नरसिंहपुर के थाना ठेमी क्षेत्र में घर का रास्ता भटका 15 वर्षीय किशोर, डायल-112/100 जवानों ने परिजन से मिलाया नरसिंहपुर के थाना ठेमी क्षेत्र में झामर गाँव से एक 15 वर्षीय किशोर घर से कही चला गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 26-03-2025 को रात्रि 01:20 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल ठेमी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक राजेन्द्र यादव एवं पायलेट सलीम खान ने मौके पर पहुँचकर कॉलर से 15 वर्षीय किशोर यश राठौर पिता सतीश राठौर के संबंध में जानकारी लेकर आसपास पूछताछ एवं तलाश करने पर किशोर एफ़ आर व्ही स्टाफ को घूमते हुए मिला । डायल 112/100 जवानों ने बालक को थाने लेकर आए और परिजन को सूचित किया । परिजन के थाने आ जाने के बाद पहचान व सत्यापन उपरांत उसके परिजन के सुपुर्द किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें