Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: पुलिस कंट्रोल रूम, नरसिंहपुर में किया गया 3 दिवसीय ध्यान शिविर का आयोजन

Aditi News Team

Fri, Mar 28, 2025
पुलिस कंट्रोल रूम, नरसिंहपुर में किया गया 3 दिवसीय ध्यान शिविर का आयोजन जिला इकाई के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को दृष्टिगत हार्टफुल्लनेस संस्थान के सहयोग से किया जावेगा अभ्यास   पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त निर्देशों के पालन में जिला पुलिस इकाई के अधिकारी/कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 26.03.2025 से 28.03.2025 तक 3 दिवसीय ध्यान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पुलिस कंट्रोल, रूम में ध्यान शिविर का आयोजन हार्टफुल्लनेस संस्थान के प्रशिक्षक श्रीमति अरूणलता श्रीवास्तव, श्री शरद श्रीवास्तव, श्रीमति वैशाली मानसाता, श्रीमति नीतू साहू के सहयोग से संपन्न किया गया। जिसमें पुलिस लाईन कार्यालयीन बल, बचत बल, एवं विभिन्न थानों के 156 पुलिसकर्मियों द्वारा ध्यान कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ध्यान शिविर का लाभ प्राप्त किया गया है। ध्यान शिविर के प्रशिक्षक द्वारा मेडिटेशन के महत्व एवं जीवन में आश्यकता से अवगत कराया। आयोजित शिविर के समापन के अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया, रक्षित निरीक्षक श्रीमति मनोरमा बघेल, निरीक्षक, श्रीमति करूणा द्विवेदी, निरीक्षक संधीर चौधरी, सूबेदार प्रियंक सराठिया सहित थानों एवं कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें