Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: अधारताल अंतर्गत बकरा बकरी चुराने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार चुराये हुये 8 बकरा-बकरी कीमती 50 हजार रूपये की एवं घटना में प्रयुक्त लग्जरी हॉण्डा सिटी कार जप्त

Aditi News Team

Wed, Apr 30, 2025

अधारताल अंतर्गत बकरा बकरी चुराने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये 8 बकरा-बकरी कीमती 50 हजार रूपये की एवं घटना में प्रयुक्त लग्जरी हॉण्डा सिटी कार जप्त

नाम पता गिरफ्तार आरोपी-

1 योगेन्द्र पिता सज्जन यादव उम्र 19 वर्ष मोहनिया रांझी ,

2 अयान अख्तर पिता महमूद उम्र 19 वर्ष निवासी मोहरिया हनुमानताल,

3 मोहसिन रजा पिता मोहमद उम्र 22 वर्ष निवासी मक्का नगर हनुमानताल,

4 भूरा उर्फ उमर पिता हैदर उम्र 26 वर्ष निवासी पठानी मोहल्ला पनागर

    पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।

          आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगी(भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम के मार्गनिर्देशन में थाना अधारताल की टीम द्वारा बकरा-बकरी चुराने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुराये हुये 8 बकरा-बकरी एवं घटना में प्रयुक्त हाण्डा सिटी कार जप्त की गयी है।

*घटना विवरण-* थाना अधारताल में दिनाँक 28/4/25 की रात हेमंत रजक उम्र 28 वर्ष निवासी गौतम नगर महाराजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह डेकोरेशन का काम करता है उसने घर में बकरा-बकरी पाल कर रखा है जिन्हें घर के बाजू में खुले में रात्रि में बांध कर रखते है। दिनांक 25/04/25 को पिताजी अशोक रजक शाम को बकरी चराकर आये और घर के बाहर खुले में 09 बकरा बकरी को बांध दिये । रात्रि लगभग 11 बजे वह घर पहुँचा तो घर के बाहर बकरा-बकरी बंधे हुये थे, रात में सभी सो गये थे, सुबह लगभग 4 बजे उठा देखा घर के बाहर बकरा बकरी नही थे, तलाश किया कुछ पता नहीं चला। कोई अज्ञात चोर छोटे बड़े बकरे बकरीयां कुल 09 नग चुराकर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 414/25 धारा 303(2) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

   दौरान विवेचना के पतासाजी पर ज्ञात हुआ कि घटना स्थल के पास पास कार क्रमांक एमपी 20 सीसी 2100 देखी गयी थी, तलाश करते हुये कार मालिक अयान अख्तर निवासी मोहरिया हनुमानताल को अभिरक्षा मेे लिया गया जिसने पूछताछ कार महाराजपुर से योगेन्द्र यादव एवं मोहसिन रजा के साथ मिलकर बकर-बकरी चोरी करना स्वीकार करते हुये चुराये हुये बकरा बकरी भूरा उर्फ उमर निवासी पठानी मोहल्ला को देना तथा भूरा उर्फ उमर द्वारा चुराये हुये बकरा बकरी को करोंदा खेरी गॉव में रखना बताया। आरोपी योगेन्द्र यादव, मोहसिर रजा एवं भूरा उर्फ उमर को अभिरक्षा मेे लेते हुये आरोपियो की निशादेही पर चुराई हुई 8 बकरा-बकरी कीमती 50 हजार रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त हॉण्डा सिटी कार एमपी 20 सीसी 2100 जप्त करते हुये आरोपियों को उपरोक्त प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर और भी प्रकरणों मंे पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय भूमिका - लक्जरी कार में बकरा-बकरी चुराने वाले आरोपियों को पकड़ने मे थाना प्रभारी अधारताल श्री प्रवीण कुमार कुमरे, उप निरीक्षक राहुल बघेल, सहायक उप निरीक्ष्क गुड्डू शर्मा, विजेन्द्र लोखण्डे, आरक्षक राजेश केवट की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें