Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: होली पर कुण्डलिया छंद(सुशील शर्मा)

Aditi News Team

Sat, Mar 15, 2025
होली पर कुण्डलिया छंद(सुशील शर्मा) 1. फागुन लिखे कपोल पर ,प्रेम फगुनिया गीत दहके फूल पलाश के ,कहाँ गए मन मीत। कहाँ गए मन मीत ,फगुनिया हवा सुरीली। भौरों की गुंजार ,हँसे मन सरसों पीली। है सुशील मदमस्त ,वसंती पायल रुनझुन। लेकर अंक वसंत ,झूमता आया फागुन। 2 झोली में होली लिए , हुई फगुनिया शाम। साँस-साँस महके इतर ,बौराया है आम। बौराया है आम ,चलो खेलें हम होली। तज कर सारे द्वेष ,मस्त हम करें ठिठोली। हुई पलाशी शाम ,उमंगों की अठखेली। मल कर गाल गुलाल ,नेह से भर लें झोली। 3 राधा के रँग में रँगे,नंदलाल गोपाल। निरख निरख मन मोहना ,राधा हुई निहाल। राधा हुई निहाल ,रंग भर कर पिचकारी भागे नंदकिशोर ,भागती राधा प्यारी। हो गए लाल गुलाल ,निशाना ऐसा साधा। पकड़ कलाई जोर , खींचते मोहन राधा। "आप सभी आत्मीयजनों को रंगपर्व की आत्मीय शुभकामनाएं"

Tags :

जरूरी खबरें