Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

आरोपियों के कब्जे से कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद। • बरामद मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत करीब ₹7 लाख

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

: राधे कृष्ण मंदिर के सामने शराब की दुकान से वार्ड के निवासी और सनातनियों ने किया विरोध प्रदर्शन स्थान बदलने की रखी मांग  राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन 

Aditi News Team

Wed, Mar 26, 2025
राधे कृष्ण मंदिर के सामने शराब की दुकान से वार्ड के निवासी और सनातनियों ने किया विरोध प्रदर्शन स्थान बदलने की रखी मांग  राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन  खबर मध्यप्रदेश के रायसेन जिले की देवरी से है जहां राधे कृष्ण मंदिर समिति और वार्ड नंबर 4 एवं वार्ड नंबर 13 के पार्षदों व वार्ड वासियों द्वारा देवरी तहसीलदार को कलेक्टर रायसेन के नाम ज्ञापन सौंपकर राधे कृष्ण मंदिर के सामने शराब की दुकान ना खुलने देने की मांग की। वही स्थानीय कार्यक्रम में पहुंचे राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को पत्र देकर निवेदन करते हुए नेशनल हाईवे 45 पर वार्ड नंबर 4 के श्री राधे कृष्ण मंदिर के सामने शराब की दुकान ना खुले जाने का आग्रह किया है। वार्डवासियों और पार्षदों को कहना है कि शराब की दुकान खोलने से क्षेत्र का वातावरण दूषित होगा क्षेत्र में अपराध और गलत गतिविधियां चालू होंगी शराबी मंदिर परिसर में गंदगी करेंगे साथ ही लाडली बहाने और बेटियां मंदिर पर पूजन अर्चना करने से बाधित हो सकती है और शराबी क्षेत्र में जाने से अपने आप को असुरक्षित महसूस करेगी जिससे लोगों की आस्था और भक्ति के साथ खिलवाड़ होगा मंदिर पर आने जाने वाले भक्तों महिलाएं बालिकाएं छोटे बच्चों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा साथ ही मंदिर परिसर का वातावरण भी दूषित होना निश्चित है वहीं मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश अनुसार भी मध्य प्रदेश में धार्मिक शहरों में शराब के विक्रय पर प्रतिबंध के निर्देश दिए गए हैं की धार्मिक नगरी या मंदिरों के आसपास शराब की दुकान संचालित नहीं होगी परंतु देवरी में राधे कृष्ण मंदिर से शराब की दुकान की दूरी लगभग 100 मीटर के दायरे मे है ऐसी स्थिति मे मंदिर परिसर के एकदम सामने शराब का विक्रय होता है तो यह अनुचित होगा।  

Tags :

जरूरी खबरें