Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: नरसिंहपुर जिले में शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नरसिंहपुर पुलिस का कॉम्बिंग गश्त अभियान

Aditi News Team

Sat, Mar 29, 2025
🔹 नरसिंहपुर जिले में शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नरसिंहपुर पुलिस का कॉम्बिंग गश्त अभियान 🔹 *महज 6 घंटे में 12 स्थाई, 59 गिरफ्तारी वारंटी एवं 74 नोटिस को किया गया तामील । 🔹 36 गुडें/निगरानी वदमाश, 24 जेल से रिहा हुये अपराधियों को किया गया चैक। 🔹 276 व्यक्तियों पर की गयी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही। दिनाँक 28 मार्च 2025 को आगामी त्यौहार ईद एवं नवरात्रि के दौरान शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक, अति. पुलिस अधीक्षक, समस्त अनुभागों के एसडीओपी द्वारा सभी थानों का बल, रक्षित केंद्र के बल को टीम वर्क में कार्य करने तथा संवेदनशीलता एवं विवेकपूर्ण तरीके से बदमाशों की धरपकड़ करने हेतु ब्रीफ कर टीम बनाकर क्षेत्रों में रवाना किया गया, जिले के समस्त थाना प्रभारी तथा उनकी टीम पूरी रात सक्रीय रही एवं आरोपियों/वारंटियो की धरपकड़ की गई। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूरी रात्रि गश्त मानिटरिंग करते रहे एवं मार्गदर्शन देते रहे। रात्रि 11:00 बजे से गश्त प्रारंभ की जाकर प्रातः करीब 5 बजे तक की गई। केवल 6 घंटे की गश्त में कुल 12 स्थाई वारंट एवं 59 गिरफ्तारी वारंट गिरफ्तार किए गए एवं 74 नोटिस को किया गया तामील । गश्त के दौरान सभी थाना क्षेत्रों के 36 गुडें/निगरानी वदमाश, 24 जेल से रिहा हुये अपराधियों को किया गया चैक साथ ही 276 व्यक्तियों पर की गयी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही। 🔹 *कांबिंग गश्त का मुख्य उद्देश्य -* फरार स्थाई, गिरफ्तारी, ज़मानतीय वारंटो की धरपकड़ एवं सर्चिंग हेतु पुलिस का एक अहम एवं विशेष अभियान होता है जो की मुख्य रूप से रात्रि में ही चलाया जाता है, जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थाई, गिरफ्तारी, जमानती वारंटी की धरपकड़, गुंडे बदमाशों की चेकिंग, निगरानी बदमाशों की चेकिंग इत्यादि उद्देश्य शामिल होते है। उक्त अभियान से निश्चित रूप से अपराधियों में पुलिस और कानून का खौप बढ़ेगा। साथ ही शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी। अपराधों पर नियंत्रण बना रहेगा। शहर के सभी थानों में स्थाई/गिरफ्तारी वारंट की धरपकड़ की गई, आरोपी के फरार होने व वारंट तामीली होने से न्यायालय मे प्रकरण लंबित थे। वारंट की तामिली से मामलें का निराकरण होकर पीड़ितो को न्याय मिल सकेगा। तामील कराये गये वारंटो मे मर्डर, रेप, लूट, चेक बाऊंस, फ्रॉड समेत अनेक गम्भीर व इकोनोमिक सम्बंधित अपराधी भी हैं।

Tags :

जरूरी खबरें