Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: कानून व्यवस्था ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने किया ड्यूटी के सम्बंध मे ब्रीफ 

Aditi News Team

Sun, Apr 13, 2025
कानून व्यवस्था ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने किया ड्यूटी के सम्बंध मे ब्रीफ  आज दिनॉक 13-4-25 को थाना हनुमानताल क्षेत्र अंतर्गत मंडी मदार टेकरी जामा मस्जिद के सामने मैदान में मुफ्ती ए आजम मध्य प्रदेश मौलाना श्री मुशाहिद रजा कादरी के नेतृत्व में आम सभा का आयोजन कर वक्फ संशोधन बिल 2025 का विरोध करते हुये महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौपा जाना प्रस्तावित था, जिसे दृष्टिगत रखते हुये आज दिनॉक 13-4-25 को दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी की उपस्थिति में पुलिस लाईन स्थित ग्राउंड में समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को ड्यूटी के सम्बंध मे ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग में जिले में पदस्थ राजपत्रित अधिकारी के साथ साथ शहर एवं देहात के थाना प्रभारी हमराह बल के तथा क्यूआरएफ , यातायात, सहित पुलिस लाईन का लगभग 300 का बल मौजूद था। आपने सभी को ब्रीफ करते हुये कहा कि कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये संवेदनशील क्षेत्र में चाक चौबंद व्यवस्था लगायी गयी है, साथ ही वज्र वाहन, कमाण्ड कंट्रोल व्हीकल, सिटी सर्विलांस , एवं वाटर केनन, ड्रोन, एनाउंसमेंट व्हीकल भी लगाये गये है। आप सभी अपनी ड्यूटी स्थल पर सजग रहकर ड्यूटी करें सभी बलवा ड्रिल सामग्री के साथ रहेंगे। कार्यक्रम पश्चात जब तक पूरी भीड डिस्पर्स नहीं हो जाती अपने ड्यूटी स्थल को नही छोडंगे। छोटी से छोटी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी लगती है तो तत्काल वरिष्ठ अधिकारियेां को अवगत कराये, ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही तथा सामुदायिक सौहार्द्र एंव कानून व्यवस्था बनाये रखने में किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं होनी चाहिये।

Tags :

जरूरी खबरें