Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: सुन लो सरकार सांसद द्वारा पत्र लिखे 9 माह बीते, सिहोरा में ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं

Aditi News Team

Thu, May 1, 2025
सुन लो सरकार सांसद द्वारा पत्र लिखे 9 माह बीते, सिहोरा में ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं सिहोरा - पश्चिम मध्य रेलवे के सिहोरा रोड रेलवे स्टेशन पर जबलपुर सांसद आशीष दुबे द्वारा छै ट्रेनों की स्टॉपेज के लिए लिखे गए पत्र के 9 माह बीत गए पर रेलवे द्वारा सांसद की मांग पर छै में से एक भी ट्रेन का स्टॉपेज सिहोरा नही किया गया।प्रदेश के अनेक दूसरे सांसदों की मांग पर ट्रेनों के स्टॉपेज जहां तहां लगातार घोषित हो रहे है पर सिहोरा के लोग केवल ठगे ही जा रहे है। सांसद ने लिखा था पत्र - जबलपुर सांसद आशीष दुबे ने पश्चिम मध्य रेल जबलपुर के डी आर एम को दिनांक 31 अगस्त 2024 को पत्र लिखकर सिहोरा रेलवे स्टेशन में रीवा इतवारी,शहडोल नागपुर,पवन एक्सप्रेस, महानगरी एक्सप्रेस,वेरावल एक्सप्रेस और जबलपुर हरिद्वार एक्सप्रेस सहित कुल 6 ट्रेनों के सिहोरा स्टॉपेज हेतु पत्र लिखा था ।अपने पत्र में सांसद ने लिखा था कि सिहोरा रोड रेलवे स्टेशन तीन विधानसभा क्षेत्र सिहोरा, बहोरीबंद और मझौली के लिए एकमात्र सुविधाजनक रेलवे स्टेशन है। यहां इन ट्रेनों के स्टॉपेज करने से हजारों लोगों को रेल सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। सांसद को स्मरण दिलाएंगे - सांसद आशीष दुबे 2 मई को सिहोरा आ रहे हैं। उनके सिहोरा आगमन पर सिहोरा के जागरूक नागरिक, व्यापारी बंधु और छात्र गण द्वारा उन्हें स्मरण दिलाए जाएगा कि सिहोरा भी उनके लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है और रेल सुविधाओं की कमी से लगातार यहां के हजारों व्यापारी, छात्र और मरीज पीड़ित है।

Tags :

जरूरी खबरें