Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: मन में अटूट विश्वास और मिलने की चाह लेकर भक्तों का जत्था मैहर रवाना 

Aditi News Team

Wed, Apr 10, 2024
जितेन्द्र दुबे पन्ना मन में अटूट विश्वास और मिलने की चाह लेकर भक्तों का जत्था मैहर रवाना  शाहनगर । शारदेय नवरात्रारंभ में परमा के दिन दमोह एवं हटा जिले से सैकडों युवाओं की टोली बुधवार को सुबह शाहनगर से पैदल मैहरधाम के लिए रवाना हुई। माता के भक्त बिना जूता चप्पलों के नंगे पांव और माता के प्रति अपना अटूट विश्वास मन मे मिलने की लगन लेकर माता के जयकारा करते निकले। मुकेश पटेल निवासी सिमरी- देवीसिंह पटेरा तहसील जिला दमोह ने बताया की हम लोग हर वर्ष माता के दर्शनों के लिये टोली बनाकर पैदल चलते है और जब पहुंचते है । तो दर्शन करते ही सारी थकान दूर हो जाती है । यह माता के भक्तों का जत्था प्रतिवर्ष नंगे पांव दर्शन करने मैहरधाम रवाना होता है ।इस अवसर पर पवन पटेल ' नरेश पटेल अर्जुन पटेल सहित सैकडों की संख्या माता के भक्त रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें