Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: कुण्डलपुर में आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ससंघ का मंगल पदार्पण 22 मार्च को संभावित,आचार्य संघ की होगी भव्य अगवानी

Aditi News Team

Wed, Mar 19, 2025
कुण्डलपुर में आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ससंघ का मंगल पदार्पण 22 मार्च को संभावित,आचार्य संघ की होगी भव्य अगवानी कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलगिरी कुण्डलपुर में महासमाधिधारक संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ससंघ का मंगल पदार्पण 22 मार्च को संभावित है । ज्ञातब्य है कि सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में 16 अप्रैल 2024 को आचार्य पद पदारोहण होने के पश्चात आचार्य श्री ससंघ कुंडलपुर से विहार कर स्वर्णोदय तीर्थ खजुराहो में मंगल चातुर्मास हेतु पहुंचे ।खजुराहो चातुर्मास उपरांत सतना में भव्य संगोष्ठी का आयोजन संपन्न होकर आचार्यसंघ सतना से विहार कर बड़े बाबा की नगरी कुंडलपुर की ओर निरंतर बढ़ते हुए संभावित 22 मार्च को कुंडलपुर की पावन वसुंधरा पर आचार्य ससंघ का मंगल पदार्पण होगा । आचार्य संघ की भव्य आगवानी हेतु कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी द्वारा तैयारियां की जा रही है। क्षेत्रीय श्रद्धालु भक्त समाज भव्य अगवानी हेतु तैयारी में जुटी हुई है। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ महामंत्री इंजी. आरके जैन ने श्रद्धालु भक्तों से कुंडलपुर पधारकर भव्य आगवानी में सम्मिलित होने का अनुरोध किया है।आचार्य श्री समयसागर जी महाराज का 46 वां दीक्षा दिवस 20 मार्च को मनाया जाएगा। 20 मार्च को आचार्य श्री ससंघ की आहारचर्या हरदुआ मेंन रोड जिला पन्ना में संपन्न होगी।

Tags :

जरूरी खबरें