Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: गाडरवारा,ताज कृपा दरबार में वार्षिकोत्सव उर्स सम्पन्न

Aditi News Team

Tue, Aug 20, 2024
ताज कृपा दरबार में वार्षिकोत्सव उर्स सम्पन्न https://youtu.be/m0rTKv5yYVc?si=oGOdHVXzrYqIJJX_ गाडरवारा ।  स्थानीय जगदम्बा खेरापति मठ और चांदशाह हुजूर के बाद सर्व धर्म समभाव की भावना से और मानवीय मूल्यों को सदा सम्मान करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए विख्यात ओतप्रोत स्थली ताज कृपा दरबार में प्रतिवर्ष अनुसार वार्षिकोत्सव उर्स कार्यक्रम प्रभाकर रावजी डहाके अध्यक्ष श्री ताज दरबार बाकी नागपुर तथा प्रधान मुखिया ताज कृपा दरबार गाडरवारा के कर कमलों से सुसंपन्न हुआ । इस अवसर पर दरबार संस्थापक, शिक्षा के क्षेत्र में यशस्वी सेवा के लिए पहचाने जाने वाले स्वर्गीय मकसूद अहमद नासिर मास्टर साहब व्दारा स्थापित परम्परा के अनुसार सेवा, पूजा अर्चना फूल माला, सेहरा अर्पण कर, मोलाना साब करेली वालो ने अमन चैन, सुख समृद्धि, स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना के साथ साथ ताजुल औलिया की शान में गीत गायन किया गया ।कार्यक्रम की व्दितीय श्रृंखला में विशाल भंडारे में हजारों की संख्या लोग शामिल हुए जिसमें सर्व श्री नरेश पाठक, पूर्व विधायक, शिवाकांत मिश्रा अध्यक्ष नगरपालिका, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, एच व्ही रफीक एडवोकेट, राव पवन सिंह अध्यक्ष कौरव महासभा, घनश्याम सिंह राजपूत, सुरेश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र गूजर, शुभम राजपूत पार्षद व्दय, लमानिया जी मकसूद खान पत्रकार, जगदीश पालीवाल, सत्य साईं सेवा समिति अधरूजजी, प्रहलाद जी, लखन पटेल पूर्व पार्षद,सी बी शर्मा, अनूप शर्मा पूर्व प्राचार्य कै अलावा भोपाल से जैदी साब, नागपुर से सदानंद भाऊ, हेमन्त चरपे, वेद चौधरी, चैतन्य भाऊ, के अलावा समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित नागरिकों भावप्रवण होकर शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढाई। वहीं दूसरी ओर शहनाई।वादन की सुमधुर तानों से जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नासिर मासाब के दरबारी मित्रों सर्व श्री महेश नेमा,सुरेन्द्र साहु, शुभम स्टील, सुरेन्द्र सोनी, टनटू दादा प्रधान अर्चक, एम एस मेहरा बडे बाबू, हेमन्त परचानी, विमलेश प्रजापति, रूपेश परचानी, अखिलेश चौरसिया, , रिंकू सोनी पिपरिया, मोहित सोनी, प्रणव पाराशर, श्रीमती कामिनी निगम, पप्पू जैन व्यंजन शास्त्री, राम बाबू सिंह कुशवाहा टेन्ट, अब्बास अली बोहरा, अल्ताफ भाई, देवेन्द्र पालीवाल, परषोतमदास पलोड, अशोक मोलासरिया, सगीर भाईजान, पप्पू भाई कुशवाहा, पूरम कुशवाहा ढुरसरू, संदीप कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा सीरेगांव महेंद्र महाराज भटेरा वाले आदि का योगदान सराहनीय रहा । नगर में कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की जा रही है  दरबार परिवार ने सभी आगन्तुकों, सहयोगीयो के प्रति मनपूर्वक आभार प्रकट किया है ।

Tags :

जरूरी खबरें