Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: सेना के शौर्य को सलाम, सिहोरा में निकाली गई भव्य यात्रा

Aditi News Team

Sat, May 24, 2025
सेना के शौर्य को सलाम, सिहोरा में निकाली गई भव्य यात्रा ऑपरेशन सिन्दूर भारतीय सेना के शौर्य की सराहना करते हुए विधानसभा तेंदूखेड़ा के कौड़िया मण्डल में क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह जी पटेल के नेतृत्व में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री हरीप्रताप सिंह ममार, वरिष्ठ नेता श्री रमाकांत शर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्री धनंजय पटेल, मंडल अध्यक्ष श्री प्रताप कौरव, श्री ईश्वर पटेल सहित अन्य की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया है और जय जवान का नारा लगाया गया। इसके साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई। गौरतलब की भारतीय सशस्त्र सेनाओं द्वारा 6-7 मई की रात पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (पीओके) में किए गए एक सैन्य हवाई अभियान था। भारत ने कहा कि इसका उद्देश्य पाकिस्तान और आतंकी संगठन से जुड़े पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ढाँचे को निशाना बनाना था। तिंरगा यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों ने यात्रा निकालकर देश की बहादुर सेना के जज्बे को सलाम किया। तिरंगा यात्रा में सभी नागरिकों द्वारा भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर यात्रा का प्रारंभ हुआ तिरंगा यात्रा पूरे नगर में देश भक्ति गीत एवं भारत माता के जयकारे लगाए गए। रिपोर्टर सना खान 

Tags :

जरूरी खबरें