Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सेवा कार्यों के लिए 20 लाख रु की घोषणा की,नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व,

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

: Bhopal कमिश्नर श्री कियावत की पहल रंग लाई

Aditi News Team

Sat, Feb 13, 2021

भोपाल। कमिश्नर श्री कवींद्र कियावत की कोटवार को सशक्त और अनुशासित बनाने की कवायद धीरे धीरे सम्भाग के जिलो में शुरू हो गई है।अब कोटवारों को होमगार्ड के जैसे बनाया जायेगा।उन्हें वर्दी मिल गई है और उनकी परेड भी शुरू हो गई है।   रायसेन जिले के बेगमगंज में शुक्रवार को कोटवार दल को होमगार्ड की तरह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी कोटवार वर्दी और बल्लम के साथ प्रशिक्षण में शामिल हुए। कोटवारों के दल को होमगार्ड जवान श्री विक्रम ठाकुर द्वारा  प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण उपरांत सभी कोटवार सैनिक की तरह अनुभूति कर उत्साहित थे और आत्मविश्वास से लबरेज थे।     एसडीएम श्री अभिषेक चौरसिया ने बताया कि संभागायुक्त श्री कवीन्द्र कियावत के निर्देश पर कोटवारों को प्रशासन और ग्रामीणों के बीच में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में स्थापित किया जाना है। कोटवारों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सेवा भावना विकसित करने के साथ ही सूचना तंत्र के रूप में उनका प्रभावी उपयोग किया जाएगा।  "कोटवारों के स्वास्थ्य परीक्षण और समस्या निदान शिविर 15 को"  कोटवारों की समस्याओं के निराकरण के लिए 15 फरवरी को कोटवार समस्या निवारण शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें कोटवारों का स्वास्थ्य परीक्षण, सेवा भूमि संबंधी प्रकरणों का निराकरण, कोटवारों को केसीसी उपलब्ध कराने और राजस्व तथा अन्य कार्यो में उपयोग संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा।    "अतिक्रमण हटाने में कोटवार दल की  महत्वपूर्ण भूमिका"    बेगमगंज में बस स्टेण्ड के आसपास अतिक्रमण हटाया जा रहा था, तब कोटवारों का दल मय वर्दी और बल्लम के साथ वहां उपस्थित था। कोटवारों के दल की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाने वाला राजस्व एवं नगरपालिका का दस्ता भी स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा था और कोटवारों का यह दल होमगार्ड, पुलिस की तरह ही भूमिका निभा रहा था।

Tags :

जरूरी खबरें