Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: विकासखंड स्तर पर पुस्तक मेलों का आयोजन 3 से 5 अप्रैल तक होगा 

Aditi News Team

Mon, Mar 31, 2025
विकासखंड स्तर पर पुस्तक मेलों का आयोजन 3 से 5 अप्रैल तक होगा    आगर-मालवा, 31 मार्च। स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को समस्त पुस्तक, गणवेश, टाई बेल्ट एवं कॉपी पेन उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने हेतु विकासखंड स्तर पर पुस्तक मेलों का आयोजन 3 से 5 अप्रैल तक प्रतिदिन प्रातः 11 से 04 बजे तक किया जाएगा। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी आर सी खंदार ने बताया कि विकासखंड आगर में पुस्तक मेला शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़ोद में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नलखेड़ा में सीएम राइज उमावि नलखेड़ा तथा सुसनेर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पुस्तक मेला आयोजित होगा। पुस्तक मेले में समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थी एवं पालक उपस्थित होकर पुस्तक, गणवेश, टाई बेल्ट एवं कॉपी पेन मेले से क्रय कर सकेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें