Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार ने ऑटो रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ज़िले को मतदान में नम्बर वन बनाने की दिलाई शपथ

Aditi News Team

Fri, Apr 12, 2024
सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार ने ऑटो रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ज़िले को मतदान में नम्बर वन बनाने की दिलाई शपथ https://youtu.be/bUhnzFZI4vU?si=UMZ3uJALzHXaQRBn नरसिंहपुर। लोकसभा निर्वाचन- 2024 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिला नोडल अधिकारी स्वीप व सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार ने चेतना ऑटो रैली को हरी झंडी दिखाकर स्टेडियम ग्राउंड से रवाना किया। ऑटो रैली से मतदान करने का संदेश जन- जन तक पहुंचाया गया।   रैली जिला मुख्यालय पर स्‍टेडियम ग्राउंड से प्रारंभ होकर गांधी चौराहा, नगर पालिका चौराहा, सुभाष पार्क चौराहा, अष्‍टांग चौराहा, मुशरान पार्क से होते हुए बस स्‍टैण्‍ड में समापन हुआ।   आगामी लोकसभा निर्वाचन- 2024 के मद्देनजर सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार ने रैली के दौरान स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में मौजूद अधिकारियों- कर्मचारियों, ऑटो चालकों, खिलाड़ियों व आम नागरिकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान में अपने हस्ताक्षर भी किये। कार्यक्रम के दौरान ऑटो चालकों ने सेल्फी प्वाइंट पर जाकर सेल्फी ली और मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया।   इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचपी कुर्मी, जिला परियोजना समन्वयक डॉ. आरपी चतुर्वेदी, अन्य अधिकारी व कर्मचारी, ऑटो चालक, खिलाड़ी और आम नागरिक मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें