Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया लॉयर्स चेम्‍बर एवं मल्‍टीलेवल पार्किंग का शिलान्‍यास

Aditi News Team

Sun, May 4, 2025
मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया लॉयर्स चेम्‍बर एवं मल्‍टीलेवल पार्किंग का शिलान्‍यास मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यहां मध्‍यप्रदेश उच्‍च न्‍यायालय द्वारा आयोजित एक भव्‍य एवं गरिमामय समारोह में लॉयर्स चेम्‍बर और मल्‍टीलेवल पार्किंग के निर्माण कार्य का शिलान्‍यास किया। समारोह में सर्वोच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायाधीश श्री जस्टिस सूर्य कांत, श्री जस्टिस जे. के. माहेश्‍वरी एवं श्री जस्टिस एस. सी. शर्मा, मध्‍यप्रदेश उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश श्री जस्टिस सुरेश कुमार कैत, मध्‍यप्रदेश उच्‍च न्‍यायालय के प्रशासनिक न्‍यायाधीश श्री जस्टिस संजीव सचदेवा एवं महाधिवक्‍ता प्रशांत सिंह मौजूद थे। मध्‍यप्रदेश उच्‍च न्‍यायालय परिसर के समीप बनने वाले लॉयर्स चेम्‍बर एवं मल्‍टीलेवल पार्किंग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को क्रियान्‍वयन एजेंसी नियुक्‍त किया गया है। समारोह में एमपी स्‍टेट बार काउंसिल के चेयरमेन राधेलाल गुप्‍ता, हाई कोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन के अध्‍यक्ष संजय अग्रवाल, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्‍यक्ष डी. के. जैन, मध्‍यप्रदेश स्‍टेट बार काउंसिल के उपाध्‍यक्ष आर. के. सिंह सेनी एवं मध्‍यप्रदेश उच्‍च न्‍यायालय के रजिस्‍ट्रार जनरल धरमिन्‍दर सिंह राठौड़ भी उपस्थित थे। इसके पहले समारोह स्‍थल पहुंचने पर महाधिवक्‍ता श्री प्रशांत सिंह ने मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुष्‍पगुच्‍छ भेंट कर स्‍वागत किया।

Tags :

जरूरी खबरें