Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का हुआ आयोजन

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्राम लोलरी पहुंचकर नवविवाहित युगल अनुज और अमीषा को दिया आशीर्वाद

Aditi News Team

Wed, Mar 5, 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्राम लोलरी पहुंचकर नवविवाहित युगल अनुज और अमीषा को दिया आशीर्वाद नरसिंहपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले की तेंदूखेड़ा तहसील के ग्राम लोलरी में प्रदेश के स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के निवास और श्री लीला पैलेस पहुंचकर नवविवाहित युगल राव अनुज प्रताप सिंह और अमीषा को सुखमय दाम्पत्य जीवन की बधाई, शुभकामनाएं देकर शुभाशीष प्रदान किया। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्री श्री सिंह के निवास स्थित भगवान शिव के मंदिर जाकर पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।   इस दौरान प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह, विधायकद्वय श्री विश्वनाथ सिंह पटेल व श्री महेन्द्र नागेश, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।   इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और पुलिस अधीक्षक श्रीमती मृगाखी डेका, डीएफओ श्री लवित भारती सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी की भी मौजूदगी रही।

Tags :

जरूरी खबरें