Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: कलेक्टर ने संचालक विद्यावती स्कूल भिण्ड को जारी किया नोटिस छात्रों एवं अभिभावकों से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि की पुस्तकें क्रय कराई जाने पर दिया नोटिस

Aditi News Team

Sun, Apr 27, 2025
कलेक्टर ने संचालक विद्यावती स्कूल भिण्ड को जारी किया नोटिस छात्रों एवं अभिभावकों से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि की पुस्तकें क्रय कराई जाने पर दिया नोटिस कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने संचालक विद्यावती स्कूल भिण्ड को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर कहा है कि आपके द्वारा कार्यालय जिला शिक्षा केन्द्र जिला भिण्ड से जारी पत्र में उल्लेखित पुस्तकों के निर्धारित मूल्य से अधिक राशि की पुस्तकें छात्रों एवं अभिभावकों से क्रय कराई जा रही हैं एवं भीषण गर्मी में भी आपके द्वारा विद्यालय का संचालन दोपहर 2 बजे तक कराया जा रहा जबकि कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला भिण्ड का पत्र दिनांक 04 अप्रैल 2025 के द्वारा शाला संचालन का समय प्रातः 8:30 से दोपहर 1:30 तक निर्धारित किया गया है। आपके उक्त कृत्य से ऐसा प्रतीत होता है कि आपके द्वारा कार्यालय से जारी दिशा निर्देशों का पालन न करते हुये अव्हेलना की जा रही है अतः क्यों न आपके विद्यालय की मान्यता निलंबित कर दी जाये। आप अपना स्पष्टीकरण मय साक्ष्य के 02 दिवस में समक्ष में उपस्थित होकर देना सुनिश्चित करें।

Tags :

जरूरी खबरें