Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: उप राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा 26 मई को नरसिंहपुर में "कृषि उद्योग समागम 2025" मेले का आयोजन

Aditi News Team

Tue, May 20, 2025
उप राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा 26 मई को नरसिंहपुर में "कृषि उद्योग समागम 2025" मेले का आयोजन ज़िले में आगामी 26 मई को उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नरसिंहपुर प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने कृषि विज्ञान केन्द्र के समीप बनाये जा रहे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दलीप कुमार,अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, श्री रामसनेही पाठक और संबंधित संभागीय एवं जिला अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती पटले ने कार्यक्रम के लिए निर्माणाधीन हेलीपैड तथा कार्यक्रम स्थल में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की तथा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर पंडाल, मंच, विद्युत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्रीन रूम, बैठक व्यवस्था, इन्वेस्टर्स मीट आदि का जायजा लिया। गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए सभी सेक्टरों में पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने साथ ही कार्यक्रम स्थल में पर्याप्त संख्या में चिकित्सीय स्टॉफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होने वीआईपी पार्किंग, एग्जिट तथा यातायात व्यवस्था तथा सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों से की गई आवश्यक तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा सभी तैयारियां निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारियों को जो दायित्व सौंपे गए हैं उन्हें पूरा करें। अधीनस्थ अमले के साथ माइक्रो प्लान तैयार हो। उल्लेखनीय है कि जिले में महाकौशल प्रांत का कृषि उद्योग आधिारित तीन दिवसीय मेला "कृषि- उद्योग समागम 2025" का आयोजन नरसिंहपुर में 26 से 28 मई 2025 तक आयोजित किया जायेगा।

Tags :

जरूरी खबरें