Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने जागरूकता रथ को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी 

Aditi News Team

Fri, Apr 25, 2025
रिपोर्टर शिशिर विश्वकर्मा  अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने जागरूकता रथ को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी  छिंदवाड़ा। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान रथ का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। जागरूकता रथ का कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने कि उपस्थित में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत शीखरे, बाल संरक्षण अधिकारी चंद्रशेखर नागेश, अंजना पवार, रजनी स्वामी बाल कल्याण समिति के सदस्य क्षीप्रा गुप्ता, विशेष पुलिस इकाई से सोनी सर, बघेल सर एवं जिला महिला बाल विकास कार्यालय के कर्मचारी, समेकित की बाल संरक्षण योजना के कर्मचारी उपस्थित हुए और रथ कलेक्ट्रेट कार्यालय से रवाना होकर शिवानी प्राणमोती, कुसमेंली मंडी, बोरिया सहित छिंदवाड़ा शहर के आस-पास गांवों में बाल विवाह जागरूकता अभियान को लेकर भ्रमण किया गया। आयोजक एक्सेस टू जस्टिस परियोजना के सहयोग से प्रदीपन संस्था जिला छिंदवाड़ा के जिला कोऑर्डिनेटर रामनाथ उइके जिला परामर्शदाता रंजीता कश्यप एवं सीएसडब्लू से मनोज उइके, धीरेन्द्र कुमरे, मनोज इनवाती, रेखा मरावी, कमलाकर धुर्वे, रामेती डेहरिया, प्रमिला बंसल कि टीम द्वारा इस अभियान को पर कार्य किया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें