Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: कलेक्टर श्री सिंह द्वारा पोषण की पढ़ाई कार्यक्रम अन्तर्गत द्वितीय बैच के प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया

Aditi News Team

Thu, Mar 27, 2025
कलेक्टर श्री सिंह द्वारा पोषण की पढ़ाई कार्यक्रम अन्तर्गत द्वितीय बैच के प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया आगर-मालवा, 27 मार्च/पोषण की पढ़ाई कार्यक्रम अन्तर्गत जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण 20 बैच में अजीविका मिशन भवन जिला पंचायत कार्यालय में दिया जाएगा। कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने गुरूवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की द्वितीय बैच का शुभारम्भ कर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण कीट प्रदान की। प्रशिक्षण आगर विकासखंड की कुल 228 केंद्र की कार्यकर्ताओं का दिया जाएगा। विदित हो कि भारत सरकार द्वारा 0 से 3 वर्ष के बच्चों में प्रारंभिक बाल्यावस्था उद्दीपन एवं 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिये प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के सुदृढ़ीकरण हेतु पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जो सक्षम आंगनवाड़ी एवं मिशन पोषण-2 के तहत एक कार्यक्रम है। जिसके अन्तर्गत क्षमता संवर्धन के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं मे ईसीसीई पाठ्यक्रम और शैक्षणिक दृष्टिकोण की बुनियादी समझ विकसित करने के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विकास के आयामों के मूल्यांकन में क्षमता वृद्धि कर समक्ष बनाना है। प्रशिक्षण शुभारम्भ अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रत्ना शर्मा, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। क्रमांक-106

Tags :

जरूरी खबरें