Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: कलेक्टर ने ग्राम रामनगर का भ्रमण कर प्रभावित परिवारों को तात्कालिक मदद के दिए निर्देश

Aditi News Team

Mon, May 5, 2025
कलेक्टर ने ग्राम रामनगर का भ्रमण कर प्रभावित परिवारों को तात्कालिक मदद के दिए निर्देश   कलेक्टर सुरेश कुमार ने गत शनिवार को खराब मौसम एवं आंधी के कारण गुनौर विकासखण्ड की गढ़ीपड़रिया ग्राम पंचायत के रामनगर गांव में आगजनी की घटना के कारण प्रभावित परिवारों को तात्कालिक मदद के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर द्वारा घटना की सूचना मिलने पर रात्रि में ही सुनवानी थाना क्षेत्र के रामनगर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा अग्नि दुर्घटना से नष्ट हुए घरों का अवलोकन कर व ग्रामवासियों से मुलाकात कर घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी ली गई। उन्होंने सर्वे के माध्यम से नुकसान का आकलन कर क्षतिपूर्ति का भरोसा दिया। साथ ही शासन के प्रावधानों के तहत आरबीसी 6-4 में आर्थिक सहायता अनुदान राशि का प्रकरण तैयार कराने के निर्देश भी दिए। आज प्रभावित 15 परिवार के सदस्यों को प्रति परिवार के मान से 50 किलोग्राम राशन सामग्री की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। इस आगजनी की घटना में जन अथवा पशु हानि नहीं हुई है। पुलिस प्रशासन एवं ग्रामवासियों की सक्रियता एवं सहयोग से आग की घटना पर नियंत्रण कर लिया गया था।

Tags :

जरूरी खबरें