Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: कमिश्नर,डीआईजी अन्य प्रशासनिक अधिकारी कुंडलपुर पहुंचे

Aditi News Team

Thu, Mar 21, 2024
कमिश्नर,डीआईजी अन्य प्रशासनिक अधिकारी कुंडलपुर पहुंचे कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में 16 अप्रैल को आयोजित आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान महामहोत्सव कार्यक्रम व्यवस्था को लेकर सागर कमिश्नर वीरेंद्र रावत, डीआईजी सुनील कुमार जैन, दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी, एसडीएम राकेश मरकाम, एसडीओपी ,लोक निर्माण अधिकारी ,तहसीलदार मोहित जैन, थाना प्रभारी अमित मिश्रा के अलावा और भी अधिकारी गण के साथ कुंडलपुर कमेटी के पदाधिकारियों ने पूज्य बड़े बाबा के दर्शन किए, श्री फल अर्पित किया, छत्र चढ़ाया ,आरती की। कुंडलपुर कार्यालय में कार्यक्रम के संदर्भ में चर्चा कर समारोह स्थल का निरीक्षण किया इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ, कार्यक्रम संयोजक वीरेश सेठ, देवेन्द्र सेठ, इंजीनियर आरके जैन, ललित सराफ ,अमित त्यागीआदि पदाधिकारी सदस्यों की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें